Balod : कलेक्टर ने दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश कुमार देशलहरा को प्रदान किया लैपटाॅप

Collector
Balod: Collector provided laptop to visually impaired student Bhupesh Kumar Deshlhara

बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 21 मार्च को अपने कक्ष में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा के दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश कुमार देशलहरा को लैपटाॅप प्रदान किया। दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश वर्तमान में  दुर्ग विश्वविद्यालय में एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है।

भूपेश पढ़ाई के साथ-साथ राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा की भी तैयारी में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि  भूपेश दृष्टि बाधितों के राष्ट्रीय जुड़ो प्रतियोगिता में भी भागीदारी निभा चुके हैं। दृष्टि बाधितों के राष्ट्रीय जुड़ो प्रतियोगिता में वे रजत एवं कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने भूपेश के बहुमूखी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here