अमलेश्वर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

0
1
Amleshwar Police
Amleshwar Police

दुर्ग 8 अप्रैल । Amleshwar Police : अमलेश्वर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार  25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच घरेलू कार्य से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और अंदर के ताले टूटे हुए मिले। साथ ही आलमारी का लॉक तोड़करउसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी राशि अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

Amleshwar Police : अमलेश्वर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amleshwar Police :  मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए जेवरातों को तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को बेचने की बात भी सामने आई।

पुलिस की कार्रवाई में चोरी का खुलासा

Amleshwar Police :  पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी की रकम का उपयोग अपने निजी लाभ के लिए किया, जिसमें वाहन खरीदना भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Amleshwar Police :  जप्त सामग्री का विवरण

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें सोना लगभग 54 ग्राम (कीमती लगभग 6,48,000/- रुपये), चांदी लगभग 513 ग्राम (कीमती लगभग 2,58,000/- रुपये),नगदी रकम 6,480/- रुपये,स्कूटी क्रमांक CG 04 QV 3484 (कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये),मोटरसाइकिल हीरो होंडा CG 07 L 8246 (कीमती लगभग 10,000/- रुपये)विभिन्न मोबाइल फोन (ओप्पो, आईफोन, कीपैड मोबाइल) सोने-चांदी के आभूषण मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, पायल, करधन, बिछिया आदि जप्त की गई।

Amleshwar Police : सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Amleshwar Police : दुर्ग पुलिस की अपील 

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय तक खाली छोड़ने की स्थिति में सुरक्षा के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें एवं पड़ोसियों/स्थानीय पुलिस को सूचित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Read More : आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव