अमेरिका इतिहास की सबसे मजबूत आर्थिक तरक्की के दौर में: ट्रंप

america itihas ki sabse majbut
america itihas ki sabse majbut

अंकारा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। america itihas ki sabse majbut : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका इस समय अपने इतिहास की सबसे मजबूत आर्थिक बढ़त के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड निवेश, मैन्युफैक्चरिंग में तेजी और बड़ी संख्या में नए रोजगार उनकी सरकार की नीतियों का नतीजा हैं, जो देश के औद्योगिक ढांचे को बदल रही हैं।

Table of Contents

अमेरिका आर्थिक रफ्तार फिर से हासिल कर ली

america itihas ki sabse majbut : अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपनी आर्थिक रफ्तार और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान फिर से हासिल कर ली है। उन्होंने कहा क‍ि अब साफ दिख रहा है कि अमेरिका वापस आ गया है और पहले से ज्‍यादा मजबूत, बड़ा और बेहतर बन गया है।

हमारे पास पहले से ज्‍यादा नौकरियां

america itihas ki sabse majbut : उन्होंने कहा क‍ि हमारे पास पहले से ज्‍यादा नौकरियां हैं और दुनिया अब फिर से हमारा सम्मान करती है, शायद पहले कभी इतना नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि कंपनियों ने पूरे देश में नई फैक्ट्रियां और उत्पादन इकाइयां लगाने के लिए रिकॉर्ड स्तर का निवेश करने का फैसला किया है।

ट्रंप ने दावा क‍िया अब तक का सबसे बड़ा निवेश हुआ है

america itihas ki sabse majbut : ट्रंप ने दावा क‍िया क‍ि हमारे यहां अब तक का सबसे बड़ा निवेश हुआ है 19.2 ट्रिलियन डॉलर का। यह पहले के मुकाबले छह गुना ज्‍यादा है। इतिहास में न तो अमेरिका में और न ही किसी दूसरे देश में ऐसा कभी हुआ है। ट्रंप के मुताबिक यह निवेश कई अहम उद्योगों में हो रहा है।

ऑटोमोबाइल कंपनियां भी तेजी से फैक्ट्रियां बना रही

america itihas ki sabse majbut : उन्होंने कहा क‍ि ऑटोमोबाइल कंपनियां भी तेजी से फैक्ट्रियां बना रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से बढ़ने का भी ज‍िक्र किया। उन्होंने कहा क‍ि एआई कंपनियों को हमने अपने खुद के बिजली संयंत्र बनाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा क‍ि सिर्फ इस इंडस्ट्री को ही इतनी ऊर्जा चाहिए जितनी इस समय पूरा अमेरिका पैदा करता है। ट्रंप ने दावा किया कि एआई के क्षेत्र में अमेरिका अभी भी चीन से आगे है।

अमेरिकी रक्षा उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है

america itihas ki sabse majbut : ट्रंप ने कहा कि नाटो के सदस्य देशों द्वारा रक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने से अमेरिकी रक्षा उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा क‍ि हम दुनिया का सबसे बेहतरीन रक्षा उपकरण बनाते हैं। हर कोई अमेरिकी उपकरण चाहता है क्योंकि वे बेहतर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बड़ी रक्षा कंपनियां नई उत्पादन इकाइयां बना रही हैं। उन्होंने कहा क‍ि हम वे काम कर रहे हैं जो 47 साल पहले हो जाने चाहिए थे। –आईएएनएस एवाई/डीकेपी


Read More : अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त किए गए कई अहम सबूत


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)