आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में first list किये जारी 10 प्रत्याशियों के नाम

आम
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में first list किये जारी 10 प्रत्याशियों के नाम

रायपुर | आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों की first list जारी कर दी है। पहली सूची में कुल दस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने अब छत्तीसगढ़ में फोकस किया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बीजेपी ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं राज्य में सत्ता पर आसीन कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 9  या 10 सितंबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।

First List CG Candidate

ये है उम्मीदवारों के नाम 

  1. दंतेवाड़ा (88) से बालू राम भवानी होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  2. नारायणपुर (84) से नरेंद्र कुमार नाग होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  3. अकलतरा (33) से आनंद प्रकाश मिरी होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  4. भानुप्रतापपुर (80) से कोमल हुपेंडी होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  5. कोरबा (21) से विशाल केलकर होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  6. राजिम (54) से तेजराम विद्रोही होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  7. पत्थलगांव (14) से राजा राम लकड़ा होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  8. कवर्धा (72) से खड़गराज सिंह होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  9. भटगांव (05) से सुरेंद्र गुप्ता होंगे ‘आप’ उम्मीदवार
  10. कुनकरी (13) से लेओस मिंज होंगे ‘आप’ उम्मीदवार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here