वैश्विक कॉर्पोरेट विशेषज्ञ आदेश गोयल बने श्री श्री विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष

aadesh goyal
aadesh goyal

रायपुर, 2 जुलाई। aadesh goyal : वैश्विक नेतृत्व, मानव संसाधन प्रबंधन और संगठन निर्माण के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रख्यात कॉर्पोरेट विशेषज्ञ आदेश गोयल ने बुधवार को ओड़िशाके कटकस्थित श्री श्री विश्वविद्यालय के नए कुलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

Table of Contents

गोयल को विश्व के पांच महाद्वीपों में कार्य करने का व्यापक अनुभव

aadesh goyal :  निवर्तमान कुलाध्यक्षा प्रोफेसर रजिता कुलकर्णी ने आयोजित विदाई समारोह (ऑनरिंग द लेगेसी, इंस्पायरिंग द फ्यूचर) में उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। बिट्स पिलानी से प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त गोयल को विश्व के पांच महाद्वीपों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है।

सॉफ्टवेयर सिस्टम्स में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी

aadesh goyal :  उन्होंने ह्यूजेस सॉफ्टवेयर सिस्टम्स में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) तथा मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में कंपनी 10 हजार से अधिक कर्मचारियों वाली संस्था बनी और सफलतापूर्वक अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी पूरा किया। इसके बाद उन्होंने टाटा कम्युनिकेशंस में 14 वर्षों तक वैश्विक मानव संसाधन प्रमुख के रूप में सेवाएं दीं।

40 देशों में कार्यरत मानव संसाधन प्रबंधन का नेतृत्व किया

aadesh goyal :  इस दौरान उन्होंने 40 देशों में कार्यरत 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन का नेतृत्व किया। उनकी उपलब्धियों का उल्लेख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित दो पुस्तकों ‘टैलेंट विंस’ और ‘द इनसाइड गिग’ में भी किया गया है। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने सी-डॉट में भारत की दूरसंचार क्रांति के प्रमुख सूत्रधार सैम पित्रोदा के प्रमुख सहयोगी के रूप में कार्य किया।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के ट्रस्टी

aadesh goyal : वर्तमान में वह स्पायर एआई, रिपल एआई तथा वर्ल्ड फोरम फॉर एथिक्स इन बिजनेस के सलाहकार मंडल के सदस्य हैं। इसके अलावा, वे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं स्वयंसेवी प्रशिक्षक के रूप में नेतृत्व विकास, सुखमय जीवन और समग्र कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका

aadesh goyal : निवर्तमान कुलाध्यक्षा प्रोफेसर रजिता कुलकर्णी, कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) तेजप्रताप तथा कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य ने विश्वास व्यक्त किया कि आदेश गोयल का व्यापक अनुभव और प्रभावी नेतृत्व श्री श्री विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Read More :  अदाणी ग्रुप के लिए ओडिशा पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का केंद्र: करण अदाणी