महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व अध्यक्ष केशव महिंद्रा का निधन

keshub
महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व अध्यक्ष केशव महिंद्रा का निधन

मुंबई, (वार्ता) देश के सबसे उम्रदराज अरबपति एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष केशव महिंद्रा का बुधवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।
महिंद्रा की कुल सम्पति 1.2 अरब डॉलर आंकी गई है। उनके अध्यक्ष के रूप में 48 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, महिंद्रा समूह का विस्तार ऑटोमोबाइल निर्माताओं से सूचना प्रौद्योगकी (आईटी), रियल एस्टेट और वित्तीय सेवाओं जैसे अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में हुआ। वह अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से स्नातक थे। वह वर्ष 1947 में कंपनी से जुड़ने के बाद वर्ष 1963 में इसके अध्यक्ष बने।