भुवनेश्वर | Odisha : ओड़िशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा दास का इलाज के दौरान निधन हो गया वे एक राजनेता और व्यवसायी थे ।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री और परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास को रविवार एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने गोली मार दी। नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर में गोली मारी गयी। इस घटना के बाद वहां अफरा-तरफी का माहौल बन गया। नबा दास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। दास अपने पीछे पत्नी तथा एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए है।
वह झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार 2009 , 2014 और 2019 में विधायक चुने गए थे। दास अंग्रेजी में स्नाकोत्तर और कानून शिक्षा में स्नातक थे। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 1980 में संबलपुर में कांग्रेस से छात्र नेता के रुप में शुरु किया था।
दास कांग्रेस के टिकट पर 2009 और 2014 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे।
घटना रविवार दोपहर की है स्वास्थ्य मंत्री नबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी गांधी चौक के पास जब वो अपने वाहन से निकल रहे थे, तब उन पर यह जानलेवा हमला एक पुलिसकर्मी ने किया है। जानकारी के अनुसार ASI गोपाल दास ने उन पर गोली चलाई। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक गोपाल दास को गांधी चौक पर पहले से तैनात था। उसने अपनी रिवॉल्वर से नबा दास पर चार से पांच राउंड गोली चलाई। इस घटना को सुनियोजित माना जा रहा है।
घटना के दौरान वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्सी ने ANI को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नबा दास लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। जब मंत्री वहां आये तो उनका स्वागत करने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। इस दौरान ही अचानक से गोली चलने की आवाज आई। एक पुलिसकर्मी उनको करीब से गोली मारकर भागने लगा था। ASI ने किन कारणों से उन पर गोली चलाई वो अब तक सामने नहीं आ पाया है। हालांकि उससे पूछताछ की जा रही है।