उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

अजय प्रताप सिंह / उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार जनपद चंदौली को परियोजनाओं की सौगात दी है। यहां उन्होंने जनपद चंदौली की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया एवं जनसभा तथा प्रदर्शनी का अवलोकन व बच्चों का अन्नप्राशन किया। WhatsApp Image 2022 11 06 at 9.11.38 PM

चंदौली में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

चंदौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन भी दिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बताया- जनपद चंदौली में आज लगभग ₹1,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। मैं इसके लिए चंदौली जनपदवासियों को हृदय से बधाई व अपनी शुभकामनाएं देता हूं। WhatsApp Image 2022 11 06 at 9.23.51 PM WhatsApp Image 2022 11 06 at 9.23.52 PM 1 WhatsApp Image 2022 11 06 at 9.23.52 PM

चंदौली, उत्तर प्रदेश का एक कृषि उत्पादक जनपद है :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में यह बात भी कही कि, “चंदौली, उत्तर प्रदेश का एक कृषि उत्पादक जनपद है। खेती-किसानी के कारण इस जनपद की अपनी एक अलग पहचान है। जनपद ने अपनी इस पहचान के माध्यम से देश व दुनिया में अपने को और उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मार्च-2023 में जनपद चंदौली का मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तब यहां के नौजवानों को मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा के लिए BHU एवं अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चंदौली में सीएम योगी ने आगे यह भी कहा- आकांक्षात्मक जनपद से एक सामान्य जनपद के रूप में चंदौली की नई पहचान ने भारत सरकार के निति आयोग से कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में चंद्रशेखर उद्यान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया था।