CG Helicopter Crash: राज्य की हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुई, दोनों पायलट की मौत, CM ने गहरा दुख व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ राज्य का हेलीकॉप्टर आज रात करीब 9.10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, शोक संतप्त परिवारों को CM ने तत्काल राहत मुहैया कराने का आदेश दिया

रायपुर,

छत्तीसगढ़ राज्य का हेलीकॉप्टर आज रात करीब 9.10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। प्रारंभिक जाँच में दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी का बताया जा रहा हैं। दुर्घटना के बाद कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव की दुर्भाग्य से मौत हो गई। सटीक कारण का पता लगाने के लिए डी.जी.सी.ए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों पायलट की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को तत्काल राहत मुहैया कराने का आदेश दिया हैl