IPL 2022 CSKvsMI: मुंबई इंडियन पांच विकेट से जीता, चेन्नई दूसरी बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

IPL की इतिहास में पहली बार CSK और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ्स का हिस्सा नहीं होगी, CSK इस हार के साथ प्लेऑफ्स से बाहर, मुंबई पहले ही प्लेऑफ्स के रेस से बाहर हो चुकी है।     

मुंबई,

IPL 2022 CSKvsMI: 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।  मुंबई इंडियंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आसान जीत l चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट खोकर और 31 गेंदें शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

पहली पारी में CSK 97 रन पर All-Out 
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 98 रन का छोटा लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 16 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई का यह आईपीएल का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने साल 2013 में मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ही 79 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि मुंबई की तरफ से डेनिएल सैम्स ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए ।
रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला 

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला l चेन्नई के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित सिर्फ 18 रन ही बना पाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे।

मुंबई की खराब शुरुआत

चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहींरही l मुकेश चौधरी ने पहले ओवर में ही ईशान किशन को पवेलियन भेजा l उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान को धोनी के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में छह रन बनाए।

IPL में पहली बार CSK और MI प्लेऑफ्स का हिस्सा नहीं 

13 सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ्स में नहीं होगी CSK, IPL की इतिहास में पहली बार CSK और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ्स का हिस्सा नहीं होगी l  CSK इस हार के साथ प्लेऑफ्स से बाहर, मुंबई पहले ही प्लेऑफ्स के रेस से बाहर हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here