COVID-19 Updates : CG में 421, रायपुर में 51 और बिलासपुर में 31 कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि, 02 लोगों की मौत, वहीं 1166 मरीज़ डिस्चार्ज हुए

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में आज 421 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि आज 02 मरीज की मौत हुई है। वहीं 1166 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। बता दें कि आज 31,068 टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4056 हो गई है। जिसमें 421 पॉ़जिटिव मिले है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 1.36 प्रतिशत पर पहुंच गई है, रायपुर में कोरोना के 63 नए मरीजों की पुष्टि की गई।