5 अक्टूबर 2021 को अभिषेक मूवीज वर्ल्ड रायपुर के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, इस गाने की सिंगर गोपा सान्याल ने स्वयं इसे क्लिक करके वर्चुअल रिलीज़ किआ।इस गीत को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह दिख रहा है क्योंकि इस गीत को बनाने में पूरी टीम ने मेहनत लगा दी है.अब तक छत्तीसगढ़ में वॉलीवुड और फिल्मी गरबा गाने चलन देखने को मिल रहा था।लेकिन इस प्रयास के बाद छत्तीसगढ़ी गरबा गीत का ट्रेंड शुरू किया है गोपा और चम्पेश्वर की जोड़ी ने।इस गीत को सुनते ही लोग अपने आप ही थिरकने लगेंगे, गीत के बोल जितने अच्छे हैं उतनी ही अच्छी उनकी धुन है ,इस गीत को छत्तीसगढ़ के युवा गीतकार चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी ने लिखा है और साथ ही साथ इस गीत को चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी ने शानदार संगीत से सजाया है,गीत संगीत को खूबसूरती से अपनी गायिकी से मुग्ध किया है दूरदर्शन , आकाशवाणी की न्यूज़ एंकर श्रीमती गोपा सान्याल ने।उन्होंने इस गीत को गाकर इस गीत में जान डालने का काम किया है,म्यूजिक अरेंजर सौरभ महतो के उम्दा काम किया है। अपनी तरह से अलग अंदाज में बने इस गीत को देखकर व सुनकर दर्शक आनंद विभोर हो जाएंगे, गीत में स्वयं गोपा सान्याल ने उम्दा प्रस्तुतिकरण दिया है। भी किया है।इस गीत का शानदार विमोचन अभिषेक मूवीज वर्ल्ड के ऑफिस में हुआ, जहां प्रमुख रूप से गीत संगीत से जुड़े गणमान्य लोग और पूरी टीम के लोग उपस्थित थे, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट मीडिया व कला जगत की हस्तियों के बीच इस गीत को एक शानदार समारोह में रिलीज किया गया।आये हुए अतिथियों ने इसे सराहा अपनी प्रतिक्रियाएं दी।अभिषेक मूवीज वर्ल्ड के टीम में भी इस गाने को लेकर जोश और उत्साह नज़र आया।शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत से जुड़ी गोपा सान्याल का इस गाने के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गायिकी में अब एंट्री हो गयी है। इस नवरात्रि में उन्होंने दर्शकों को उनके दो गाने सुनने मिलेंगे।अगला गाना बूँदेलखंडी जसगीत 9 अक्टूबर को अभिषेक म्यूजिक वर्ल्ड द्वारा रिलीज़ होगा।पूरी टीम को गरबा सहित बुंदेली जसगीत के जबर्दस्त हिट होने की उम्मीद है।गीत की सिंगर गोपा सान्याल ने सभी से अपील की है कि कोरोना को देखते हुए सोशल डिसटेंसिंग और सावधानियों के साथ नवरात्र का पर्व मनाए।
RECENT NEWS
कलांजलि एरा गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 : नारी की दिव्य भव्यता और भारतीय संस्कृति...
रायपुर । Kalanaljali Era Golden Glowry Award 2026: नारी की शक्ति, सौंदर्य और आत्मविश्वास को समर्पित गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 का आयोजन राजधानी राइपुर...
उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का...
रायपुर: Deputy CM Sharma at Kabirdham: कबीरधाम जिले में आधारभूत संरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर मार्ग...
लोकभवन में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Homeopathic Health Camp at Lok Bhavan: राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर आज लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का...
छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐतिहासिक...
रायपुर, 06 अप्रैल । chhattisagarh Naxalvad mukti : छत्तीसगढ़ सहित देश के लिए ऐतिहासिक क्षण तब आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, 6 अप्रैल । evarest : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट...















