5 अक्टूबर 2021 को अभिषेक मूवीज वर्ल्ड रायपुर के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, इस गाने की सिंगर गोपा सान्याल ने स्वयं इसे क्लिक करके वर्चुअल रिलीज़ किआ।इस गीत को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह दिख रहा है क्योंकि इस गीत को बनाने में पूरी टीम ने मेहनत लगा दी है.अब तक छत्तीसगढ़ में वॉलीवुड और फिल्मी गरबा गाने चलन देखने को मिल रहा था।लेकिन इस प्रयास के बाद छत्तीसगढ़ी गरबा गीत का ट्रेंड शुरू किया है गोपा और चम्पेश्वर की जोड़ी ने।इस गीत को सुनते ही लोग अपने आप ही थिरकने लगेंगे, गीत के बोल जितने अच्छे हैं उतनी ही अच्छी उनकी धुन है ,इस गीत को छत्तीसगढ़ के युवा गीतकार चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी ने लिखा है और साथ ही साथ इस गीत को चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी ने शानदार संगीत से सजाया है,गीत संगीत को खूबसूरती से अपनी गायिकी से मुग्ध किया है दूरदर्शन , आकाशवाणी की न्यूज़ एंकर श्रीमती गोपा सान्याल ने।उन्होंने इस गीत को गाकर इस गीत में जान डालने का काम किया है,म्यूजिक अरेंजर सौरभ महतो के उम्दा काम किया है। अपनी तरह से अलग अंदाज में बने इस गीत को देखकर व सुनकर दर्शक आनंद विभोर हो जाएंगे, गीत में स्वयं गोपा सान्याल ने उम्दा प्रस्तुतिकरण दिया है। भी किया है।इस गीत का शानदार विमोचन अभिषेक मूवीज वर्ल्ड के ऑफिस में हुआ, जहां प्रमुख रूप से गीत संगीत से जुड़े गणमान्य लोग और पूरी टीम के लोग उपस्थित थे, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट मीडिया व कला जगत की हस्तियों के बीच इस गीत को एक शानदार समारोह में रिलीज किया गया।आये हुए अतिथियों ने इसे सराहा अपनी प्रतिक्रियाएं दी।अभिषेक मूवीज वर्ल्ड के टीम में भी इस गाने को लेकर जोश और उत्साह नज़र आया।शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत से जुड़ी गोपा सान्याल का इस गाने के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गायिकी में अब एंट्री हो गयी है। इस नवरात्रि में उन्होंने दर्शकों को उनके दो गाने सुनने मिलेंगे।अगला गाना बूँदेलखंडी जसगीत 9 अक्टूबर को अभिषेक म्यूजिक वर्ल्ड द्वारा रिलीज़ होगा।पूरी टीम को गरबा सहित बुंदेली जसगीत के जबर्दस्त हिट होने की उम्मीद है।गीत की सिंगर गोपा सान्याल ने सभी से अपील की है कि कोरोना को देखते हुए सोशल डिसटेंसिंग और सावधानियों के साथ नवरात्र का पर्व मनाए।
RECENT NEWS
जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य...
रायपुर, 11 नवंबर: Janjatiya Gaurav Divas: देश के स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय समाज के अतुलनीय योगदान, अदम्य साहस, बलिदान और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को...
मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब...
रायपुर, 11 नवंबर: Vrihad pul ka bhumipujan: एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया...
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान,...
रायपुर, 11 नवंबर: Swachh Survekshan 2025-26: स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
भारत...
मध्यप्रदेश को बनाएंगे दो साल में देश की मिल्क कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल; 11 नवंबर । madhyapradesh : गोवर्धन पूजा को प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक सहभागिता से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश...
कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को...
भोपाल 11 नवंबर । krishi ko labh ka dhandha : मध्यप्रदेश में कृषि को आधुनिक, लाभकारी और रोजगारपरक बनाने के लिए राज्य सरकार तकनीक,...
















