बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने आज आठ साल पूरे कर लिए हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म आठ अगस्त 2013 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर काफी धमाल मचाया था। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका एक साउथ इंडियन लड़की के किरदार में थीं, जिसका नाम मीनम्मा। फिल्म को अब तक भी खूब पसंद किया जाता है। वहीं, फिल्म के आठ साल पूरे होने पर दीपिका ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी साझा की है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दीपिका ने जो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, वो सभी फिल्म के किसी ना किसी सीन की हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान मुंबई के रहने वाले राहुल की भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई एक्सप्रेस ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी ताबड़तोड़ तोड़ कमाई की थी। बता दें कि दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जिसके बाद दर्शक इन दोनों की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। तब साल 2013 में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' आई। इस फिल्म में भी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की स्टोरी लाइन एक्शन, कॉमेडी और रोमांस पर आधारित थी, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। यही नहीं, फिल्म में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले उन्हें साल के शुरूआत में फिल्म 'छपाक' में देखा गया था। वहीं, शाहरुख खान को साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।
RECENT NEWS
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय...
रायपुर: CM Sai Inaugrated Health Camp: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।...
अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला,...
रायपुर: Big Cancer Operation Sucssefully Done at JNM: पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
कोलकाता। BJP Released List of 144 Candidates for Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 144 उम्मीदवारों...
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
रायपुर: Rajya Stariya Samuhik Vivah Utsav: छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व...
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर: CM Sai met Medical Students: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने...
















