बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने आज आठ साल पूरे कर लिए हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म आठ अगस्त 2013 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर काफी धमाल मचाया था। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका एक साउथ इंडियन लड़की के किरदार में थीं, जिसका नाम मीनम्मा। फिल्म को अब तक भी खूब पसंद किया जाता है। वहीं, फिल्म के आठ साल पूरे होने पर दीपिका ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी साझा की है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दीपिका ने जो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, वो सभी फिल्म के किसी ना किसी सीन की हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान मुंबई के रहने वाले राहुल की भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई एक्सप्रेस ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी ताबड़तोड़ तोड़ कमाई की थी। बता दें कि दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जिसके बाद दर्शक इन दोनों की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। तब साल 2013 में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' आई। इस फिल्म में भी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की स्टोरी लाइन एक्शन, कॉमेडी और रोमांस पर आधारित थी, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। यही नहीं, फिल्म में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले उन्हें साल के शुरूआत में फिल्म 'छपाक' में देखा गया था। वहीं, शाहरुख खान को साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।
RECENT NEWS
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 5,017 करोड़ रुपए की उज्जैन-जावरा राजमार्ग की आधारशिला रखेंगे
भोपाल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। madhya pradesh ke mukhyamantri : मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को 5,017...
पीयूष गोयल ने एमपी लीड फेलो को नवाचार अपनाने और विकसित भारत में योगदान...
नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। piyush goyal : वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एमपी लीड फेलो के साथ बातचीत करने...
मिजोरम: 4.21 करोड़ रुपए का अवैध सामान जब्त, 9 गिरफ्तार
आइजोल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। mijoram : मिजोरम पुलिस ने पिछले दो दिनों में समन्वित अभियानों की एक श्रृंखला में लगभग 4.21 करोड़ रुपए मूल्य...
कर्नाटक: सरकार मुजराई मंदिरों में दान पेटियों के पास लगाएगी सीसीटीवी, सीएम शिवकुमार का...
बेलगावी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। karnatak sarkar : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे प्रबंधन में कथित...
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के फनल जोन और जुहू सैन्य क्षेत्रों के पुनर्विकास...
मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। maharashtra mukhyamantri : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में लंबे समय से चली आ रही रियल...
















