हैदराबाद, 25 अगस्त 2026। NMDC ne Satarkta Jagrukta Saptah 2026: केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप एनएमडीसी लिमिटेड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की तैयारियों के तहत त्रैमासिक सतर्कता अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी और सुशासन के मूल्यों को बढ़ावा देना तथा सतर्कता संबंधी जागरूकता को और मजबूत करना है।
एनएमडीसी के सतर्कता विभाग द्वारा दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया
NMDC ne Satarkta Jagrukta Saptah 2026: इसी क्रम में एनएमडीसी के सतर्कता विभाग द्वारा एनएमडीसी मुख्यालय, हैदराबाद में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चिन्हित प्रमुख क्षेत्रों में कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक और संस्थागत क्षमता का विकास करना था।
कार्यक्रम में एनएमडीसी के निदेशक (वित्त) अनुराग कपिल और मुख्य सतर्कता अधिकारी सी. नीलकंठ रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निदेशक (वित्त) ने अपने संबोधन में सतर्कता और वित्तीय कार्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और उचित निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक फाइलों में स्पष्ट, विशिष्ट और तर्कसंगत स्पष्टीकरण एवं औचित्य दर्ज करने के महत्व को रेखांकित किया।
NMDC ne Satarkta Jagrukta Saptah 2026: सी. नीलकंठ रेड्डी ने समृद्धि के लिए ईमानदारी विषय पर प्रकाश डाला
समापन सत्र में मुख्य सतर्कता अधिकारी सी. नीलकंठ रेड्डी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के विषय “समृद्धि के लिए ईमानदारी” (Probity for Prosperity) पर प्रकाश डाला।
उन्होंने संगठन की सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और प्रख्यात वक्ताओं ने आईटी एवं साइबर सुरक्षा, साइबर स्वच्छता, जीएफआर-2017 के तहत सार्वजनिक खरीद, GeM के नए फीचर्स एवं फंक्शनैलिटी तथा कंडक्ट रूल्स एवं कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी और व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किए।
वस्तुओं एवं सेवाओं की सार्वजनिक खरीद विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी
NMDC ne Satarkta Jagrukta Saptah 2026: पहले दिन वैज्ञानिक-एफ एवं संबद्ध निदेशक, सी-डैक, के. इंद्रवेणी ने साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता विषय पर सत्र लिया।
वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध प्रोफेसर तथा आईएसटीएम, नई दिल्ली के पूर्व संकाय सदस्य डी. ब्रह्मा रेड्डी ने जीएफआर-2017 के तहत वस्तुओं एवं सेवाओं की सार्वजनिक खरीद विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी।
दूसरे दिन उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य), आईआरएसएस, कार्तिकेय दत्ता ने प्रोक्योरमेंट फ्रेमवर्क, GeM में बेस्ट प्रैक्टिस और हालिया विकास विषय पर सत्र आयोजित किया। वहीं कर्नूल क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल तथा बीडीएल, मिधानि और एचएसएल के पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. उपेंदर वेन्नम ने मॉडल CDA रूल्स एवं कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और पूरे अभियान की अवधि के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी
NMDC ne Satarkta Jagrukta Saptah 2026: इन सत्रों के माध्यम से कर्मचारियों को अपने आधिकारिक दायित्वों के निर्वहन में सतर्कता, पारदर्शिता, अनुपालन और नैतिक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए उपयोगी जानकारी और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।
एनएमडीसी ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और पूरे अभियान की अवधि के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं क्षमता निर्माण गतिविधियां जारी रहेंगी।
NMDC ne Satarkta Jagrukta Saptah 2026: “समृद्धि के लिए ईमानदारी” विषय के तहत आयोजित यह त्रैमासिक अभियान संगठन में सतर्कता, पारदर्शिता, अनुपालन, नैतिक आचरण और सुशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Read More : बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
















