बलौदाबाजार। बलौदाबाजार तहसील कार्यालय परिसर में कार्यरत दो स्टाम्प वेन्डरों का लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित वेन्डरों में रामप्रकाश बघेल एवं यशवन्त खुन्टे शामिल हैं। जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आज निलम्बन की कार्रवाई की है। स्टाम्प वेन्डरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते है, वेन्डरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है। इससे अधिक मूल्य पर यदि कोई वेन्डर बेचने का प्रयास करे तो संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला पंजीयक कक्ष क्रमांक 97 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के मोबाईल नम्बर (70244-90088) पर कार्यालयीन समय में भी शिकायत की जा सकती है। इस सिलसिले में स्टाम्प वेन्डरों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए जिला पंजीयक ने आज से तहसील कार्यालयों का दौरा भी शुरू कर दिये हैं।
RECENT NEWS
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मां दुर्गा के...
रायपुर, 17 अक्टूबर: Devi Pandal Bane Jansamasya Nivaran ke Kendra: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कबीरधाम...
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल 2026: बिग शॉपिंग उत्सव सेल, जानें संभावित तारीख, ऑफर्स और शेड्यूल
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर । flipkart diwali sale 2026 big : फ्लिपकार्ट (Flipkart) की दिवाली सेल 2026 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी...
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष ने शाखा- डेहरी, रोहतास में बढ़ाया संगठन का दायरा;...
रोहतास 16 अक्टूबर । maa kamakhya dharmada trust : माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने बिहार के रोहतास जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सेवा...
बंगाल बेलूर मठ में महाषष्ठी के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत, 125 साल पुरानी...
कोलकाता, 16 अक्टूबर । bengal belur : महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले स्थित बेलूर मठ में दुर्गा पूजा...
‘राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता’, ‘प्रहार’...
मुंबई, 16 अक्टूबर । rajkumar rao : 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर बनी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' को लेकर दर्शकों...
















