म्यूजिक एल्बम के दौर मेंं खास तौर पर लॉकडाउन के दौरान इसका बिजनेस काफी तेजी से बढ़ा है। हमें आये दिन किसी ना किसी गाने की रिलीज देखने को मिलती है। इनमें से कुछ गाने इस भीड़ में गुम हो जाते हैं तो कुछ अपनी छाप लोगों के दिलो-दिमाग पर छोड़ जाते हैं। ऐसे ही एक और गाने का पोस्टर और टीजर वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन रिलीज किया गया। इस गाने को मशहूर सिंगर शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है और इसमें एक्ट्रेस पूजा बिष्ट और विक्रम सिंह नजर आने वाले हैं। गाने को राजीव एस रुइया ने डायरेक्ट किया है और सनशाइन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि डायरेक्टर राजीव एस रुइया ने सनशाइन म्यूजिक को बैक टू बैक 2 हिट गाने दिये हैं। उनकी सफलता को देखते हुए सनशाइन म्यूजिक ने राजीव एस रूइया को अगले 10 गाने डायरेक्ट करने लिए आॅन बोर्ड ले लिया है। इसी कड़ी में उनके तीसरे गाने का टीजर रिलीज हुआ। टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘मैं जावा कित्थे’ एक रोमांटिक ट्रैक होगा, और इसे लोग काफी पसंद करने वाले हैं। इस टीजर को आप नीचे दिए लिंक पर देख सकते हैं। मैं जावा कित्थे" गाने को संगीत सरल ने कंपोज किया है, और इसके बोल जसविंदर और शाहिद ने लिखे हैं। शाहिद ने इससे पहले बॉलीवुड मूवी "यमला पगला" में ‘गुरबाणी’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई मेगा हिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं जिसमें, रब्बा मैं तो मर गया ओए, कुक्कड़, इककूड़ी, जैसे कई गाने शामिल हैं। और अब उनका ये सिंगल सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आने वाला है, जिसे बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा।
RECENT NEWS
नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है प्रगति पोर्टल: मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर: Press Confrence Regarding Pragati Portal: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और...
TET 2026 : शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्र में बदलाव, जानें नया सेंटर कहां है
रायपुर, 29 जनवरी । TET 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 1 फरवरी 2026 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) के...
आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने...
रायपुर: Big Development Works for CG Police by Government: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों...
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पवार के निधन से देशभर में शोक, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, छत्तीसगढ़...
मुंबई: Maharastra Deputy CM Died in Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का बुधवार को प्लेन हादसे...
Ajit Pawar Died: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में निधन,...
Ajit Pawar Died: महाराष्ट्र के बारामती जिले से बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बारामती में राज्य के डिप्टी...















