म्यूजिक एल्बम के दौर मेंं खास तौर पर लॉकडाउन के दौरान इसका बिजनेस काफी तेजी से बढ़ा है। हमें आये दिन किसी ना किसी गाने की रिलीज देखने को मिलती है। इनमें से कुछ गाने इस भीड़ में गुम हो जाते हैं तो कुछ अपनी छाप लोगों के दिलो-दिमाग पर छोड़ जाते हैं। ऐसे ही एक और गाने का पोस्टर और टीजर वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन रिलीज किया गया। इस गाने को मशहूर सिंगर शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है और इसमें एक्ट्रेस पूजा बिष्ट और विक्रम सिंह नजर आने वाले हैं। गाने को राजीव एस रुइया ने डायरेक्ट किया है और सनशाइन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि डायरेक्टर राजीव एस रुइया ने सनशाइन म्यूजिक को बैक टू बैक 2 हिट गाने दिये हैं। उनकी सफलता को देखते हुए सनशाइन म्यूजिक ने राजीव एस रूइया को अगले 10 गाने डायरेक्ट करने लिए आॅन बोर्ड ले लिया है। इसी कड़ी में उनके तीसरे गाने का टीजर रिलीज हुआ। टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘मैं जावा कित्थे’ एक रोमांटिक ट्रैक होगा, और इसे लोग काफी पसंद करने वाले हैं। इस टीजर को आप नीचे दिए लिंक पर देख सकते हैं। मैं जावा कित्थे" गाने को संगीत सरल ने कंपोज किया है, और इसके बोल जसविंदर और शाहिद ने लिखे हैं। शाहिद ने इससे पहले बॉलीवुड मूवी "यमला पगला" में ‘गुरबाणी’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई मेगा हिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं जिसमें, रब्बा मैं तो मर गया ओए, कुक्कड़, इककूड़ी, जैसे कई गाने शामिल हैं। और अब उनका ये सिंगल सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आने वाला है, जिसे बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा।
RECENT NEWS
हापुड़ में भाजपा को मजबूती, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा और बसपा के पूर्व प्रत्याशी...
नई दिल्ली: Baspa Leaders joins BJP at Hapur: हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर...
ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। India at Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व खेल मंच पर अपनी मजबूत...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से...
रायपुर, 2 अगस्त 2026: Road Show on CG Tourism at Pune: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी...
शिक्षा से विकसित छ.ग तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा...
रायपुर 2 अगस्त 2026: CM Sai shares roadmap with qualified NEET student: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय...
राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा...
रायपुर 2 अगस्त 2026: Drug-Free Youth Developed India Resolution Camp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा...
















