आईफोन चोरी मामले में कंजर गिरोह का हाथ; 2 करोड़ के आईफोन उड़ाए, 40 सदस्यीय टीम ने किया पर्दाफाश

0
0
iphone chori
iphone chori

रायपुर 25 नवम्बर । iphone chori : रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में करीब 2 करोड़ रुपये के 173 आईफोन और अन्य एप्पल उत्पादों की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 125 आईफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 25 दिनों तक चले विशेष अभियान में 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 10 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Table of Contents

2 करोड़ रुपये कीमत के 173 आईफोन की चोरी 

iphone chori : बता दे कि रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित आई नैक्सट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के एप्पल स्टोर में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरम्यानी रात बड़ी चोरी हुई। अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के 173 आईफोन, एप्पल वॉच, हेडफोन और एयरपॉड चोरी कर ले गए। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। स्टोर संचालक ऋषभ डागा की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 487/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

iphone chori : आईफोन चोरी मामले में  कंजर गिरोह का हाथ; 2 करोड़ के आईफोन उड़ाए, 40 सदस्यीय टीम ने किया पर्दाफाश

तीन जोन की पुलिस ने संभाली जांच की कमान

iphone chori : शहर के हृदय स्थल मरीन ड्राईव में करोड़ों रुपये के आईफोन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में क्राइम एवं साइबर, मध्य और पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्तों के पर्यवेक्षण में एसीसीयू और तेलीबांधा थाना पुलिस की विशेष टीमों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीमों को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आरोपियों की पतासाजी करने के निर्देश दिए गए।

8 मिनट के फुटेज ने खोला राज

iphone chori : घटना स्थल से आरोपियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज में डीवीआर गायब होने और आसपास के कैमरों की खराब गुणवत्ता के कारण पुलिस को जांच में काफी परेशानी हुई। बारीकी से विश्लेषण करने पर रात 2:37 बजे घटनास्थल पर एक दोपहिया वाहन में सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए, जो महज आठ मिनट बाद 2:45 बजे वहां से निकल गए।

दीपावली में भी नहीं रुकी तलाश, 10 दिन तक महाराष्ट्र में डटी रही पुलिस

iphone chori : अस्पष्ट फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनके भागने के रास्ते को ट्रैक किया और लगातार 10 दिनों तक करीब 250 किलोमीटर तक पीछा करते हुए नागपुर से पहले मौधा तक पहुंची। वहां संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिलने पर टीम ने दीपावली के दौरान भी मौधा में डेरा डालकर सूचना जुटाई। वहीं, टेकनिकल टीम के द्वारा लगभग 250 किलोमीटर रूट के 1100 से अधिक सेल आई.डी. टावर्स के लाखों नम्बरों के एनालिसिस पर भी आरोपियों के संबंध में कोई इनपुट जनरेट नही हो पा रहा था।

रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में पाबंद टीमों द्वारा भी कोई इनपुट जनरेट नही हो पा रहा था।

मौधा में कैम्प कर रही टीम को मोटर साईकिल लावारिस स्थिति में खड़ी मिली

iphone chori : मौधा महाराष्ट्र में कैम्प कर रही टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ दिन पूर्व मौधा के कुल्हान नदी के किनारे 1 बिना नम्बरी मोटर साईकिल लावारिस स्थिति में खड़ी मिली थी जिसके इंजन नम्बर एवं चेसिस नम्बर को स्क्रैच कर दिया गया था। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि उक्त मोटरसाइकिल 25 अक्टूबर 2026 को रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला और यह पुष्टि हुई कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों का पीछा सही दिशा में किया जा रहा है।

पुलिस को आशंका मजबूत हुई कि एप्पल स्टोर में चोरी करने वाले आरोपियों ने ही तेलीबांधा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर वारदात को अंजाम देने में उसका इस्तेमाल किया था।

डेटा एनालिसिस टीम ने नोटिस किया कंजर गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया

iphone chori : डेटा एनालिसिस टीम ने यह नोटिस किया कि वर्ष 2024 में जयपुर राजस्थान में एप्पल स्टोर चोरी में मध्यप्रदेश के देवास एवं इंदौर के आस-पास के कंजर गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया था। साथ ही अंतर्राज्यीय पुलिस समूहों में सर्कुलेट फुटेज के संबंध में देवास मध्यप्रदेश पुलिस से भी इनके कंजर होने की जानकारी प्राप्त की गई। और 01 अपराधी को राजेश झाला निवासी टोंककला थाना टोंकखुर्द जिला देवास मध्यप्रदेश के रूप में चिन्हित किया गया।

देवास पुलिस के सहयोग से राजेश झाला को लिफ्ट किया गया

iphone chori : देवास पुलिस के सहयोग से राजेश झाला को लिफ्ट किया गया चूंकि आरोपी राजेश झाला के ऊपर 47 से अधिक गंभीर प्रकृति के अपराध दर्ज है तथा अपराधिक कंजर गिरोह का सदस्य होने के कारण वह पूछताछ में लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा तथा कोई भी विशेष जानकारी उपलब्ध नही करा रहा था किन्तु क्रमिक पूछताछ में अंततः उसने अपने बेटे राजा झाला तथा गांव के ही 01 अन्य आरोपी राजेश लोधी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया साथ ही चोरी के सभी आईफोन को इंदौर निवसी सफान खान को देना बताया गया।

आईफोन स्टोर की रेकी कर जोरा मॉल पास से मोटर साईकिल की चोरी

iphone chori : घटना के संबंध में आरोपी राजेश झाला ने खुलासा किया कि 25 अक्टूबर 2026 को वह अपने बेटे राजा झाला और इंदौर निवासी सफान खान के साथ बस से रायपुर आया था। साथ बस से रायपुर आकर तेलीबांधा मरीन ड्राईव में सफान द्वारा चिन्हित आईफोन स्टोर की रेकी कर जोरा मॉल पास से मोटर साईकिल चोरी कर 26 अक्टूबर को उक्त मोटर साईकिल को महाराष्ट्र के साकोली के पहले जंगल में छिपा कर रख दिया गया था तथा वहां से इंदौर वापस चले गये थे।

महाराष्ट्र के मौधा में कुल्हान नदी पुल के नीचे मोटरसाइकिल छिपाई 

iphone chori : आरोपी के मुताबिक 31 अक्टूबर को तीनों दोबारा इंदौर से बस के जरिए साकोली पहुंचे और जंगल में छिपाई गई मोटरसाइकिल लेकर रात में रायपुर आए। राजेश झाला, राज झाला एवं राजेश लोधी रात्रि में रायपुर आकर वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल को महाराष्ट्र के मौधा में कुल्हान नदी पुल के नीचे छिपा दिया।

वहीं एप्पल स्टोर में लगे सी.सी.टी.व्ही डी.व्ही.आर को कुल्हान नदी में फेंककर वहां से बस पकड़कर इंदौर चले गये चोरी किए गए सभी आईफोन इंदौर में सफान खान को सौंप दिए गए, ताकि उन्हें खपाया जा सके। राजेश झाला को पुलिस रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरोह के अपराध करने के तरीके का भी खुलासा

iphone chori : पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के अपराध करने के तरीके का भी खुलासा किया कि यह गिरोह जब भी अपने घर से अपराध करने के लिये चलते है तो अपने मोबाईल फोन घर पर ही बंद करके छोड़ देते है ताकि पुलिस मोबाईल के माध्यम से उन्हें न पकड़ पाये तथा मोटर साईकिल चलाते समय चेहरे को ढ़क कर रखते है ताकि सी.सी.टी.व्ही. कैमरों में उनके चेहरे न आये और अपनी पहचान छिपा सके तथा चोरी के मोटर साईकिल से ही घटना को अंजाम देते है।

iphone chori : मुख्य आरोपियों और पुलिस कार्रवाई की प्रमुख बातें

  • गिरोह का सरगना राजेश कंजर उर्फ झाला मध्यप्रदेश के देवास जिले का निवासी है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में 47 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • सरगना ने अपने बेटे और साथी के साथ मिलकर रायपुर के एप्पल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

  • आरोपी सफान खान चोरी किए गए आईफोन को खपाने का काम करता था। उसे विदेश भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया।

  • आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में अंतरराज्यीय अभियान चलाया गया।

  • 250 किलोमीटर से अधिक के मार्ग के 1,000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

  • पुलिस ने 1,100 से अधिक सेल आईडी टावरों और 10 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया।

  • 40 सदस्यीय पुलिस टीम ने लगातार 25 दिनों तक अभियान चलाया। दीपावली के दौरान भी पुलिसकर्मी दूसरे राज्यों में डटे रहे।

  • मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

  • आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 487/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी

iphone chori : पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजेश अजय सिंह झाला (43), निवासी टोंककला, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास, मध्यप्रदेश,सफान खान (35), निवासी जिला बड़वानी, मध्यप्रदेश, फरार आरोपी राज झाला, निवासी टोंककला, जिला देवास (गिरफ्तार आरोपी राजेश झाला का पुत्र),राजेश लोधी, निवासी टोंककला, जिला देवास, मध्यप्रदेश

पुलिस के अनुसार, दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, कमिश्नरेट रायपुर ने दावा किया है कि वर्ष 2026 में महत्वपूर्ण और संवेदनशील संपत्ति संबंधी बड़े अपराधों के अधिकांश मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर लगभग शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद की गई है। इसकी विस्तृत सूची पुलिस ने अलग से जारी की है।


Read More :  देश का पथप्रदर्शक: हमारा संविधान-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी