रायपुर,19 नवंबर । cg me 4 IAS adhikariyon : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सहित चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के साथ सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय, ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार का दो आदेश 4 IAS अधिकारियों की पदोन्नति
cg me 4 IAS adhikariyon : छत्तीसगढ़ सरकार ने चार IAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर को दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के जरिए अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी निर्णय के साथ उनकी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की इस पदोन्नति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुबोध कुमार सिंह बने सीएम के अपर मुख्य सचिव;मिली अहम जिम्मेदारियां
cg me 4 IAS adhikariyon : मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे सुबोध कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा उन्हें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव का दायित्व भी दिया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस तरह पदोन्नति के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।
निहारिका बारिक बनीं अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग बरकरार
cg me 4 IAS adhikariyon : वहीं, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पदोन्नति के बाद भी वे गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। गृह विभाग प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और जेल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज देखता है। ऐसे में इस विभाग में उनकी जिम्मेदारी बरकरार रहना प्रशासनिक दृष्टि से अहम है।
डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह बने प्रमुख सचिव
cg me 4 IAS adhikariyon : साथ ही, राज्य प्रशासन ने 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। दोनों अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर तैनात किया गया है।
डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी
cg me 4 IAS adhikariyon : वहीं, आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वे जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इससे, पहले डॉ. रोहित यादव वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे और उनके पास जनसंपर्क विभाग के सचिव तथा पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार था।
डॉ. कमलप्रीत सिंह बने प्रमुख सचिव, पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारी
वहीं, वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह को पदोन्नति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे इसी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ कैडर के लिए प्रमुख सचिव वेतनमान में दो पदों पर पदोन्नति का प्रावधान किया गया था।
IAS अधिकारियों की पदोन्नति के बीच; मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव के कयास
cg me 4 IAS adhikariyon : छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों की पदोन्नति के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय से संभावित राजनीतिक फेरबदल को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर फिलहाल विराम लगेगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। मंत्रिमंडल से लेकर संगठनात्मक स्तर तक संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। अब इन अटकलों पर विराम लगता है या प्रदेश की राजनीति में कोई नया बदलाव देखने को मिलता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
cg me 4 IAS adhikariyon : छत्तीसगढ़ भाजपा में मंत्रिमंडल से लेकर संगठनात्मक स्तर तक बड़े बदलाव की तैयारियों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इन बदलावों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More : नवजात खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़ाए
















