भोपाल 13 नवम्बर । madhya pradesh me naye jile : मध्य प्रदेश में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक नक्शा बदलने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार संभाग, जिले और तहसीलों का पुनर्गठन करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग दिसंबर में संभागीय स्तर पर बैठकें कर जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेगा। दूरी, जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति के आधार पर नए जिलों और संभागों के गठन के साथ मौजूदा सीमाओं में बदलाव की सिफारिश की जाएगी।
जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाएंगी
madhya pradesh me naye jile : इसके लिए गठित आयोग 50 जिलों का दौरा कर चुका है और बाकी पांच जिलों में बैठकें इसी माह कर ली जाएंगी। इनकी जानकारी के आधार पर दिसंबर में संभाग स्तरीय बैठकें होंगी। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाएंगी ताकि उनके सुझाव भी प्रशासनिक सीमाओं को लेकर लिए जा सकें।
दूरी, आबादी और भौगोलिक स्थिति के आधार पर होगा जिलों का पुनर्गठन
madhya pradesh me naye jile : जिला मुख्यालय से कस्बे या गांव की दूरी, जनसंख्या और भौगोलिक दृष्टि से जिले का आकार आदि पहलुओं को ध्यान में रखकर संभाग, जिला और तहसीलों के पुनर्गठन को लेकर अनुशंसा की जाएगी। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला का कहना है कि हमारा काम निरंतर चल रहा है। जिले के बाद संभाग स्तरीय बैठकें करेंगे और फिर आगे की तैयारी होगी।
नए जिलों के गठन की उठती रहती मांग
madhya pradesh me naye jile : प्रदेश में समय-समय पर नए जिलों के गठन की मांग उठती रहती है। सागर से अलग करके बीना को जिला बनाने का प्रस्ताव काफी समय से विचाराधीन है। स्थानीय विधायक निर्मला सप्रे इसकी मांग कर रही हैं।
नर्मदापुरम के पिपरिया को जिला बनाने की भी मांग
madhya pradesh me naye jile :उज्जैन जिले के नागदा, गुना जिले के चाचौड़ा और नर्मदापुरम के पिपरिया को जिला बनाने की भी मांग है। खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर को मिलाकर एक नया संभाग बनाने सहित कुछ जिलों की सीमाओं में परिवर्तन के प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं। राजस्व विभाग ने ऐसे सभी प्रस्ताव आयोग को दे दिए हैं।
Read More : मध्य प्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ पर गिरी गाज, अब मंत्री उदय प्रताप सिंह के ओएसडी हटाए गए
















