रायसेन 13 नवम्बर । raisen ki narmada ghati : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की नर्मदा घाटी में करीब 65 लाख वर्ष पुराना जीवाश्म मिलने से पुरातत्व और जीवाश्म विज्ञान के क्षेत्र में हलचल मच गई है। देवरी के पतई गांव में नदी किनारे मिट्टी में दबा दांतों वाला विशाल जबड़ा मिला है, जिसे विशेषज्ञ विलुप्त हो चुके मैमथ या स्टेगोडॉन का जीवाश्म मान रहे हैं। वहीं, ग्रामीण इसे मां नर्मदा की सवारी मगरमच्छ का अवशेष मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रशासन ने जीवाश्म की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा लगा दिया है।
बच्चे को सफेद दांतों वाली विशाल आकृति दिखी
raisen ki narmada ghati : मंगलवार को गांव के कुछ बच्चे नर्मदा नदी में स्नान के दौरान किनारे की मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान सफेद दांतों वाली विशाल आकृति दिखी, जिसका करीब डेढ़ से दो फीट हिस्सा जमीन के ऊपर नजर आ रहा है।
ग्रामीण कर रहे हैं पूजा-अर्चना
raisen ki narmada ghati : विशेषज्ञ इसे प्रागितिहास काल से जोड़कर हाथी का जबड़ा मान रहे हैं, वहीं स्थानीय ग्रामीण इसे मां नर्मदा की सवारी मगरमच्छ का अवशेष मानकर वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं। एसडीएम अंकित कुमार जैन ने बताया कि जीवाश्म की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने के साथ ही 24 घंटे पहरा लगा दिया है। यह जीवाश्म यहां से हटाया नहीं जा सकता। विशेषज्ञों को यहीं आकर इसकी जांच और अध्ययन करना होगा।
डायनासोर के अवशेष व प्राचीन साइकस पौधों के जीवाश्म
raisen ki narmada ghati : नर्मदा घाटी पतई क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट पर वर्ष 2011 में भी क्रिटेशियस युग के उड़ने वाले टाइटनोसॉरस डायनासोर के दो अंडे और कंकाल के हिस्से मिल चुके हैं। सिड्रा आर्कियोलॉजी एनवायरनमेंट के अधिकारी वसीम खान और उनकी टीम ने यहां 25 फीट लंबे डायनासोर के अवशेष व प्राचीन साइकस पौधों के जीवाश्म मिलने का दावा किया था।
आदिमानव के पूर्वजों के प्रमाण
raisen ki narmada ghati : घाटी में प्राचीन दरियाई घोड़ा, शुतुरमुर्ग और आदिमानव के पूर्वजों के प्रमाण भी मिलते रहे हैं। पुरातत्वविद राजीव लोचन चौबे बताते हैं कि देवरी के पास बाड़ी के चौकीगढ़ किले से गोरखपुर गांव के जंगलों तक फैली 80 किलोमीटर लंबी और लगभग 1000 साल पुरानी ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ मध्यकालीन स्थापत्य का अद्भुत नमूना है।
Read More : ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने स्मारक के अंदर शौचालय से किया रेस्क्यू
















