गुना में प्रशिक्षु IPS अधिकारी और उनके पिता के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप; तीन आरोपी गिरफ्तार

Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet
Guna me Prashikshu IPS Adhikari Manav Jain sang maarpeet

गुना । 9 नवंबर: Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet: मध्य प्रदेश के गुना में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। शहर के ख्यापाता चौराहे पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी मानव जैन और उनके पिता जितेंद्र जैन के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने तथा उनके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है।

Table of Contents

घटना के संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet: घटना के संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार, 8 नवंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पुलिस को ख्यापाता चौराहे पर मारपीट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता जितेंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे मानव जैन के साथ एक्टिवा से पठान मोहल्ला की ओर से ख्यापाता चौराहे की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान ग्वाल डेयरी से जुड़े बताए जा रहे कुछ लोग, जिनकी पहचान देवेंद्र ग्वाल, नितिन ग्वाल और उनके कर्मचारियों के रूप में हुई है, सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे। आरोप है कि पटाखे फोड़ने के कारण रास्ता बाधित हो रहा था। इसी बीच एक पटाखा उनके पास आकर गिरा।

Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet: इस पर जितेंद्र जैन और उनके बेटे ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद के बाद मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet: शिकायत के मुताबिक, कहासुनी के दौरान आरोपियों ने जितेंद्र जैन और उनके बेटे मानव जैन के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet: सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Guna me Prashikshu IPS Adhikari sang maarpeet: मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More :   गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय