रायपुर; 29 अक्टूबर । aadhi raat ko swasthya mantri : आधी रात को नवजात की जिंदगी बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिखाई तत्परता। सातवें महीने में जन्मे अस्वस्थ बच्चे के परिजनों की गुहार पर तत्काल विशेष एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई। बच्चे को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आधी रात को परिजनों की परेशानी सुनी
aadhi raat ko swasthya mantri : स्वास्थ्य मंत्री ने आधी रात को परिजनों का फोन उठाकर उनकी परेशानी सुनी और नवजात के बेहतर उपचार के लिए तत्काल विशेष एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर बिलासपुर से एम्बुलेंस रायगढ़ भेजी गई। इसके जरिए नवजात को रायपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कठिन समय में स्वास्थ्य मंत्री की सहज उपलब्धता
aadhi raat ko swasthya mantri : समय से पहले जन्मे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंता में था। ऐसे कठिन समय में स्वास्थ्य मंत्री की सहज उपलब्धता और संवेदनशील पहल ने परिजनों को सहारा दिया। उन्होंने बच्चे की स्थिति और बेहतर उपचार की आवश्यकता को समझते हुए उसे रायपुर पहुँचाने की व्यवस्था को तत्काल प्राथमिकता दी।
स्वास्थ्य मंत्री की तत्परता से नवजात को मिला बेहतर उपचार
aadhi raat ko swasthya mantri : यह घटनाक्रम स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की संवेदनशीलता और सरलता के साथ जनहित की सेवा के लिए राज्य शासन की तत्परता को भी सामने लाता है। आधी रात को एक चिंतित परिवार की बात सुनना और उसकी सहायता के लिए तत्काल व्यवस्था कराना, आमजन के प्रति जवाबदेही और सेवा भाव का उदाहरण है। एक दिन के नवजात को बेहतर उपचार तक पहुँचाने की यह पहल दर्शाती है कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए समय पर उठाया गया कदम कितना महत्वपूर्ण होता है।
Read More : बागबाहरा और बिहाझर के बच्चों की प्रतिभा निखारने पर फोकस, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार















