रेल कर्मचारियों को दशहरा से पहले मिलेगा 78 दिन का बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

11.40 लाख रेलकर्मियों को 2,009 करोड़ रुपये का बोनस

0
0
rail karmchariyon
rail karmchariyon

रायपुर 14 अक्टूबर । rail karmchariyon :  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.40 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिए गए इस निर्णय के तहत कर्मचारियों को कुल 2,009.61 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा। यह भुगतान दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा।

Table of Contents

पात्र रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये का भुगतान

पात्र रेल कर्मचारियों को अधिकतम 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि रेल कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ को दी जाएगी। rail karmchariyon 

1670 मिलियन टन माल की लोडिंग का बनाया रिकॉर्ड

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। रेलवे ने रिकॉर्ड 1670 मिलियन टन माल लादा और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को परिवहन प्रदान किया। ये आंकड़े देश की परिवहन व्यवस्था में भारतीय रेलवे के व्यापक योगदान और बढ़ती भूमिका को दर्शाते हैं। rail karmchariyon

रेलवे देश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख जीवनरेखाओं में शामिल

रेलवे देश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख जीवनरेखाओं में शामिल है। देश के विभिन्न हिस्सों में कच्चे माल, औद्योगिक उत्पादों, कृषि उपज और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने में रेल परिवहन की अहम भूमिका है। बड़े पैमाने पर माल ढुलाई से उद्योगों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, व्यापारिक गतिविधियों को गति देने और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। rail karmchariyon


Read More : नवरात्र विशेष: पश्चिम बंगाल में हैं सर्वाधिक शक्तिपीठ, तांत्रिक साधना के लिए भी माना जाता है प्रमुख केंद्र