बिलासपुर, 14 अक्टूबर । dongargarh station : नवरात्रि मेले में यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने व्यापक जांच और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे के सभी स्टेशनों एवं प्रमुख परिसरों में पानी की गुणवत्ता, उपलब्धता और और रखरखाव व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पेयजल की गुणवत्ता की व्यापक जांच
प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. देवेश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंगला नारायण के निर्देशन में पेयजल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की जा रही है । स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा मौके पर ही पेयजल में अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine) एवं कुल घुलित ठोस पदार्थों (TDS) की जांच की गई। साथ ही, जीवाणु एवं रासायनिक परीक्षण के लिए पेयजल के नमूने भी संकलित किए जा रहे है । dongargarh station
रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण
इस अभियान के अंतर्गत नवरात्रि मेले के प्रमुख स्टेशन डोंगरगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, खाद्य संरक्षा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा अन्य संबंधित विभागों के निरीक्षकों के समन्वय से निर्धारित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पेयजल की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। dongargarh station
रेलवे के सभी 280 स्टेशनों के साथ प्रमुख परिसरों में पेयजल स्रोतों की निगरानी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी 280 स्टेशनों के साथ रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों, कार्यालयों एवं अन्य प्रमुख परिसरों में उपलब्ध प्रत्येक पेयजल स्रोत को इस अभियान में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत नल, वाटर कूलर, वाटर बूथ, वाटर फिल्टर सहित विभिन्न पेयजल सुविधाओं का निरीक्षण एवं नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। dongargarh station
पेयजल की गुणवत्ता में कमी मिलने पर सुधारात्मक कार्रवाई
पेयजल के नमूनों की जांच के दौरान जहां भी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार की आवश्यकता पाई जाती है, वहां संबंधित पेयजल स्रोतों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। इसके पश्चात पुनः नमूने लेकर जांच की जाती है, ताकि पेयजल में अवशिष्ट क्लोरीन की निर्धारित मात्रा बनाए रखने सहित गुणवत्ता संबंधी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। dongargarh station
अभियान के दौरान सभी पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पेयजल गुणवत्ता की निगरानी के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है। dongargarh station
नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित यह विशेष अभियान नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों में बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रेलवे प्रशासन द्वारा सभी निर्धारित स्थलों पर पेयजल की गुणवत्ता की सघन निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल तथा स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।dongargarh station
Read More : ज्वेलरी ठगी में महिला गिरफ्तार; नगर निगमकर्मी बनकर ज्वेलर को लगाया 1.88 करोड़ का चूना, दूसरी महिला फरार
















