रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र ने पहली पारी में बनाए 392 रन, छत्तीसगढ़ 80 रन पीछे

रविंद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ के शतकों से सौराष्ट्र मजबूत, तीसरे दिन दूसरी पारी में बिना विकेट खोए बनाए 41 रन

0
0
ranji trofi
ranji trofi

रायपुर; 14 अक्टूबर । ranji trofi : रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं। पहली पारी की 80 रन की बढ़त के साथ सौराष्ट्र की कुल बढ़त 121 रन हो गई है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।

Table of Contents

छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण लिया  

ranji trofi :  छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 110.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 392 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से प्रेरक मांकड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। इनके अलावा चिराग जानी ने 83 और जय गोहिल ने 31 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की पहली पारी 312 रनों पर सिमटी

ranji trofi : छत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। धर्मेंद्र सिंह जडेजा और अपना पहला रणजी मुकाबला खेल रहे रुद्र प्रताप देहारी ने दो-दो विकेट लिए।सौराष्ट्र के 392 रनों के जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपनी पहली पारी में 121.5 ओवर बल्लेबाजी की और सभी 10 विकेट खोकर 312 रन बनाए। इस तरह छत्तीसगढ़ पहली पारी में 80 रन पीछे रह गया।

अनुज तिवारी ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली

ranji trofi : छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। मयंक वर्मा ने 68 रन, विकल्प तिवारी ने 46 रन और राहुल प्रधान ने नाबाद 41 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और अंकुर पवार ने दो-दो विकेट लिए।

दूसरी पारी में सौराष्ट्र की सधी शुरुआत 

ranji trofi : तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए थे। पहली पारी में मिली 80 रनों की बढ़त के साथ सौराष्ट्र की कुल बढ़त 121 रन हो गई है। मुकाबले के चौथे दिन छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों के सामने सौराष्ट्र की बढ़त को सीमित रखने की चुनौती होगी।

 


Read More :  छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च