रायगढ़, 18 सितम्बर। madhyapradesh : रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालक को पुलिस ने महज दो दिनों में मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 15 सितंबर को नाराज होकर घर से बिना बताए निकले बालक जीशान का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौदहापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच के जरिए बालक की तलाश शुरू की और उसे सुरक्षित वापस लाने में सफलता हासिल की।
CCTV और ट्रेन रूट से जुड़ी कड़ियां, पुलिस ने खंगाला हर सुराग
madhyapradesh : डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालक की तलाश के लिए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज, संभावित मार्गों तथा ट्रेन के आवागमन एवं रूट की जानकारी का बारीकी से विश्लेषण किया गया। बालक के घर से निकलने के बाद उसके संभावित मूवमेंट को जोड़ते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार और समयबद्ध तरीके से पतासाजी की गई।
बालक जीशान को चलती ट्रेन से सकुशल बरामद किया
madhyapradesh : पुलिस टीम के लगातार प्रयास एवं तकनीकी इन्वेस्टिगेशन के दौरान बालक के सुजालपुर, मध्यप्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद तत्काल आरपीएफ सुजालपुर, मध्यप्रदेश से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस एवं आरपीएफ के संयुक्त प्रयास से बालक जीशान को चलती ट्रेन से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
परिजनों के सुपुर्द किया गया
madhyapradesh : बालक के सकुशल मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस की तत्परता से दो दिन में सकुशल मिला नाबालिग
madhyapradesh : इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में मौदहापारा पुलिस टीम द्वारा समयबद्ध कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग, CCTV एवं ट्रेन रूट की जानकारी का विश्लेषण तथा आरपीएफ के साथ बेहतर समन्वय का परिचय दिया गया। पुलिस की तत्परता एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को महज दो दिवस के भीतर सकुशल बरामद कर परिवार तक पहुंचाया गया।
Read More : पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुंगेली रोशन, लाभार्थियों संग केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
















