पीएम मोदी करेंगे 20वें रोजगार मेले का शुभारंभ, 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

0
3
pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh
pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh

रायपुर, 18 सितंबर । pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh : प्रदेशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वें रोजगार मेले से जुड़ेंगे और विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे।

Table of Contents

20वां रोजगार मेला, तोखन साहू होंगे शामिल

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh :  रायपुर में 20वें रोजगार मेले का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, साइंस कॉलेज परिसर स्थित जी.ई. रोड में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

रायपुर में 125 अभ्यर्थी होंगे शामिल

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh :  रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 125 अभ्यर्थी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनमें आयकर विभाग, डाक विभाग, रेलवे, सर्वे ऑफ इंडिया, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र तथा एम्स रायपुर से संबंधित नव नियुक्त अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इन्हीं विभागों से करीब 90 अन्य अभ्यर्थी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

तोखन साहू 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh :  कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि  तोखन साहू द्वारा मंच से लगभग 25 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे । इसके बाद अन्य अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh :  मुख्य आयकर आयुक्त, रायपुर  संजीव, आईआरएस द्वारा तोखन साहू को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गायन से होगी। इसके पश्चात स्वागत संबोधन और मुख्य अतिथि का संबोधन होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh :  दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। रोजगार मेले पर लघु फिल्म के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री रिमोट बटन के माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे और नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम के पश्चात तोखन साहू द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

45 स्थानों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh :  20वें रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय सहित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

pm modi karenge 20ven rojgar mele ka shubharambh : 20वें रोजगार मेले के साथ विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके होंगे। रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा उन्हें सरकारी सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है। यह पहल युवाओं की सरकारी सेवाओं में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें देश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।


Read More :  एनएमडीसी बचेली में विश्वकर्मा पूजा, मशीनरी और औजारों को सजाकर की गई पूजा-अर्चना