बिलासपुर ;11 सितम्बर । SECR ke teerndaajon : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे का मान बढ़ाया है। चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2026-27 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 13 रेलवे जोन की पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला रिकर्व टीम और मिश्रित टीम ने जीते स्वर्ण
SECR ke teerndaajon : इस चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की ओर से कुल 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 6 रिकर्व (3 पुरुष एवं 3 महिला) तथा 4 कंपाउंड (1 पुरुष एवं 3 महिला) तीरंदाज शामिल थे। महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान, मधु वेदवान एवं वितासा ठाकुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 5-3 सेट प्वाइंट से जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान एवं पवन की जोड़ी ने भी फाइनल में 5-3 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
SECR के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक भी हासिल किए
SECR ke teerndaajon : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक भी हासिल किए। महिला व्यक्तिगत रिकर्व 70 मीटर ओवरऑल स्पर्धा में माधवी चौहान ने 640 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। महिला व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में वितासा ठाकुर ने 6-4 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में पवन, जसकीरत सेखों एवं शिवनाथ नागेशिया की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में 6-0 से शानदार जीत दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि
SECR ke teerndaajon : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के तीरंदाजों का यह प्रदर्शन रेलवे स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी निरंतर उत्कृष्टता, मेहनत और खेल प्रतिभा को दर्शाता है। 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दी बधाई
SECR ke teerndaajon : महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ (SECR) के पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अन्य उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।
Read More : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश
















