रायपुर 11 सितंबर । bhandara sadak hadsa : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रभावित परिवारों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सक्रिय
bhandara sadak hadsa : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन से लगातार समन्वय किया जा रहा है। दुर्घटना में प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है।
घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता
bhandara sadak hadsa : उन्होंने बताया कि घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। यह टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं सहायता कार्यों में सहयोग करेगी।
दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ
bhandara sadak hadsa : मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Read More : राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
















