सरप्राइज टिकट चेकिंग में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 166 मामले दर्ज; ₹1.25 लाख जुर्माना वसूला

0
1
surprise ticket checking
surprise ticket checking

रायपुर, 09 सितम्बर । surprise ticket checking : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान के दौरान रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की। 8 सितंबर को चलाए गए इस सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान में स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों के साथ 13 ट्रेनों में जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 166 मामले सामने आए, जिनसे रेलवे ने 1 लाख 25 हजार 265 रुपये का राजस्व वसूला। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

Table of Contents

सरप्राइज टिकट चेकिंग में बिना टिकट 114 यात्री पकड़े गए

surprise ticket checking : सरप्राइज (Surprise)टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 114 यात्री पकड़े गए, जिससे 97,870/- रुपए प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 30 यात्रियों से 25395/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से 2100/- गंदगी फैलाने वाले 01 मामलों से 1000/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।

रेलवे की अपील उचित टिकट के साथ स्वच्छता बनाए रखने में करें सहयोग

surprise ticket checking : इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक  अविनाश कुमार आनंद मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग सहित 14 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ शामिल रहे । रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।

रेलवे चला रहा लगातार टिकट जांच अभियान

surprise ticket checking : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।


Read Moreराज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ