SSU ने समग्र स्वास्थ्य की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम

CRUT और ओडिशा अर्बन एकेडमी के साथ स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण MoUs

0
1
SSU ne samagra swasthya 
SSU ne samagra swasthya 

रायपुर, 1 सितंबरSSU ne samagra swasthya  : ओड़िशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय (SSU) ने मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, क्षमता निर्माण, योग, ध्यान तथा आयुर्वेद-आधारित समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए CRUT तथा ओडिशा सरकार की ओडिशा अर्बन एकेडमी के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

Table of Contents

योग, ध्यान और आयुर्वेद से समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा

SSU ne samagra swasthya  : इन समझौतों का उद्देश्य मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना तथा योग, ध्यान और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं समग्र जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। इन महत्वपूर्ण MoUs पर ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, माननीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्णचन्द्र महापात्रा तथा ओडिशा की मुख्य सचिव श्रीमती अनु गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

सार्वजनिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

SSU ne samagra swasthya  : इस अवसर पर श्री श्री विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) तेज प्रताप एवं कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य  भी उपस्थित रहे। यह साझेदारी शिक्षा, प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, आधुनिक दृष्टिकोण और सार्वजनिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समाज में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

SSU ne samagra swasthya  : इसके माध्यम से समाज में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए नए अवसर सृजित होंगे। योग, ध्यान और आयुर्वेद जैसे भारतीय ज्ञान-विज्ञान को आधुनिक आवश्यकताओं के साथ जोड़ते हुए SSU का यह प्रयास एक स्वस्थ, संतुलित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है।


Read More :  अम्बेडकर अस्पताल में बिहार की 48 वर्षीय महिला की सफल बाईपास सर्जरी, तीनों कोरोनरी नसों में था ब्लॉकेज