उच्च शिक्षा में छत्तीसगढ़ की नई छलांग; नवा रायपुर बनेगा एजुकेशन हब, 40 एकड़ में खुलेगा NMIMS का अत्याधुनिक कैंपस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित एनएमआईएमएस

0
2
NMIMS
NMIMS

रायपुर, 2 सितम्बरहिन्द मित्र uchch shiksha : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना कैंपस स्थापित करेगा।

Table of Contents

NMIMS की स्थापना का मार्ग प्रशस्त

uchch shiksha : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में संस्थान की स्थापना के लिए लीज अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भूमि की रजिस्ट्री भी पूर्ण कर ली गई। इसके साथ ही नवा रायपुर में नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक उच्च शिक्षा के लिए बड़े महानगरों की ओर न जाना पड़े तथा उन्हें अपने ही प्रदेश में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के समान अवसर मिलें, इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर सरकार की प्राथमिकता 

uchch shiksha : एनएमआईएमएस की स्थापना इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर प्रदेश की युवा शक्ति को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।   

40 एकड़ में बनेगा एनएमआईएमएस का अत्याधुनिक कैंपस

uchch shiksha : नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-18 में करीब 40 एकड़ भूमि पर एनएमआईएमएस का आधुनिक कैंपस विकसित किया जाएगा। संस्थान संचालक एसवीकेएम को यह जमीन 90 वर्ष की लीज पर दी गई है। राज्य मंत्रिपरिषद ने जनवरी 2026 में भूमि आवंटन को मंजूरी दी थी और अब लीज अनुबंध व भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

पूर्ण विकास के बाद 10 हजार विद्यार्थी करेगे अध्ययन 

uchch shiksha : संस्थान को अगले सात वर्षों में पूरी तरह विकसित करने का लक्ष्य है, जबकि 2-3 वर्षों में पहला शैक्षणिक बैच शुरू होने की उम्मीद है। पूर्ण विकास के बाद यहां करीब 10 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। NMIMS की स्थापना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रबंधन, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर राज्य में ही मिलेंगे। इससे नवा रायपुर एक बड़े शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होने के साथ देशभर के विद्यार्थियों को भी आकर्षित करेगा।

NMIMS कैंपस से छत्तीसगढ़ में कौशल, रोजगार और उद्यमिता को नई उड़ान

uchch shiksha : नवा रायपुर में एनएमआईएमएस (NMIMS) की स्थापना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रबंधन, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के अवसर मिलेंगे। संस्थान से शिक्षा के साथ रोजगार, नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार होंगे तथा युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और नए अवसर मिलेंगे।

नवा रायपुर अटल नगर एजुकेशन और नॉलेज हब के रूप में विकसित कर रही है

uchch shiksha : राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर को आधुनिक अधोसंरचना के साथ एजुकेशन और नॉलेज हब के रूप में विकसित कर रही है। एनएमआईएमएस की स्थापना से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। देशभर से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के आने से नवा रायपुर का शैक्षणिक एवं बौद्धिक परिवेश भी समृद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में शिक्षा को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

uchch shiksha : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा, कौशल, नवाचार और रोजगार को जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एनएमआईएमएस के पूर्ण रूप से विकसित होने से नवा रायपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

uchch shiksha : इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद तथा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार उपस्थित थे।


Read More :  अम्बेडकर अस्पताल में बिहार की 48 वर्षीय महिला की सफल बाईपास सर्जरी, तीनों कोरोनरी नसों में था ब्लॉकेज