रायपुर, 26 अगस्त । nava raipur : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया। मंत्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।
बिना मांग के नहीं होगी नई आवासीय परियोजना
nava raipur : उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत एच आई जी एवं एम आई जी श्रेणी के कुल 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसी सेक्टर में आगामी चरण में 704 नए फ्लैट का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा।

nava raipur : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में अब मांग के आधार पर ही नई आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंडल को लगभग 700 करोड़ रुपए का ऋण चुकाकर कर्जमुक्त किया गया है। नई नीति के तहत किसी परियोजना में 60 प्रतिशत बुकिंग अथवा शुरुआती तीन माह में 30 प्रतिशत बुकिंग होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे बिना मांग के बनने वाले और लंबे समय तक खाली रहने वाले मकानों की समस्या दूर होगी।
गुणवत्ता को बनाया जाए प्राथमिकता
nava raipur : मंत्री चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड को केवल आवास निर्माण तक सीमित न रहकर प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में अपनी पहचान बनानी होगी। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर सामग्री, गुणवत्तापूर्ण टाइल्स, फिटिंग्स और आधुनिक रंगों का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता के लिए परियोजना लागत में 5 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि भी हो तो इसे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
आरडब्ल्यूए को मजबूत कर समय पर कॉलोनियां हैंडओवर करने पर जोर
nava raipur : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को मजबूत करने और कॉलोनियों का समय पर हैंडओवर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के विकास और रखरखाव में सरकार के साथ रहवासियों की भी बराबर जिम्मेदारी है। उन्होंने सेक्टर-12 के रहवासियों से RWA गठित कर रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाने तथा नए हितग्राहियों से निर्माण गुणवत्ता की निगरानी में सहयोग करने की अपील की।
शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में बढ़ रहा विस्तार
nava raipur : मंत्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर देश की प्रमुख ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। यहां करीब एक-तिहाई क्षेत्र रिक्रिएशनल और 28 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र हरित है। एनआईएफटी, एनएफएसयू, एनआईईएलआईटी, आईआईएम, एचएनएलयू और आईआईआईटी जैसे संस्थानों के साथ एआई डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर यूनिट जैसी परियोजनाएं विकास को गति दे रही हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार हो रहा है। सत्य साईं अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क हृदय ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वहीं हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर, जीनोम रिसर्च सेंटर और नर्सिंग कॉलेज जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।
खेल और कॉन्फ्रेंस हब के रूप में भी पहचान
nava raipur : चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर में खेल, कॉन्फ्रेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से संभावनाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने सेक्टर-12 फेस-2 के नए हितग्राहियों को बधाई देते हुए निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को परियोजना निर्धारित समय से पहले गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
हाउसिंग बोर्ड को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास : अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
nava raipur : कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि मंडल मांग आधारित परियोजनाओं, बेहतर आवासीय सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहा है। पिछले एक वर्ष में मंडल की गतिविधियों में तेजी आई है।
nava raipur : उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 फेस-2 की शेष 29.20 एकड़ भूमि पर एच आई जी और एम आई जी श्रेणी के 348 भवन बनाए जाएंगे। इनका बेस विक्रय मूल्य 45.70 लाख से 85.17 लाख रुपए तक निर्धारित है। इसके अलावा आगामी चरण में 704 नए फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनमें 128 एच आई जी , 320 एम आई जी और 256 एल आई जी फ्लैट शामिल होंगे। इनका प्रस्तावित बेस विक्रय मूल्य 16.76 लाख से 40.47 लाख रुपए तक है।
परियोजना का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन : सचिव अंकित आनंद
nava raipur : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के सचिव अंकित आनंद ने कहा कि आवासीय परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 फेस-2 परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर हितग्राहियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर में बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए मंडल भविष्य में भी मांग आधारित परियोजनाओं को प्राथमिकता देगा।
नवा रायपुर में मंडल की आवासीय परियोजनाओं का विस्तार
nava raipur : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त अवनीश शरण ने बताया कि मंडल ने वर्ष 2007 में सेक्टर-27 की 154 एकड़ भूमि पर अपनी पहली आवासीय कॉलोनी शुरू की थी। यहां 2,665 भवन एवं फ्लैट का निर्माण वर्ष 2014 में पूरा कर आबंटियों को सौंपा गया। इसके बाद वर्ष 2011 में सेक्टर-29 की 145 एकड़ भूमि पर दूसरी आवासीय कॉलोनी शुरू की गई, जहां 3,012 भवन एवं फ्लैट वर्ष 2015 में पूर्ण कर आबंटियों को दिए गए।
nava raipur : उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-16,30 और 34 की 43 एकड़ भूमि पर वर्ष 2016 से आवास निर्माण जारी है। यहां ई डब्ल्यू एस के 2,312 और एल आई जी के 2,232, कुल 4,544 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इनमें से 1,871 आवास हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं।
वहीं, सेक्टर-12 फेस-1 में 40.06 एकड़ भूमि पर वर्ष 2018 में शुरू हुई परियोजना के तहत एच आई जी और एम आई जी श्रेणी के 450 स्वतंत्र भवनों का निर्माण पूरा कर आबंटियों को सौंपा जा चुका है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पीपल का पौधा रोपा
nava raipur : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित अतिथियों ने पीपल का पौधा रोपकर उसके संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
nava raipur : मंत्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर को हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने में पौधरोपण और पौधों का संरक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, मंडल के अधिकारी-कर्मचारी, सेक्टर-12 के रहवासी, नए हितग्राही और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read More : बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
















