कोरिया 07 अगस्त । sharab ke nashe : शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा, विकासखंड बैकुण्ठपुर के प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को स्कूल समय में कथित रूप से शराब के नशे में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नशे के आरोप, निलंबन की कार्रवाई
sharab ke nashe : जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बैकुण्ठपुर एवं संकुल प्राचार्य तथा शैक्षिक समन्वयक के निरीक्षण में विद्यालय परिसर और व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक से बातचीत के समय उनके मुंह से शराब की तीव्र गंध आने तथा उनकी बोली अस्पष्ट होने की बात प्रतिवेदन में दर्ज की गई।
कलेक्टर की जांच में शिकायत सही पाई गई
sharab ke nashe : आदेश में उल्लेख है कि 7 अगस्त को हुए निरीक्षण में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा शिकायत प्रथम दृष्टया में सही पाई गई। इसे शिक्षक के आचरण एवं पदीय दायित्वों के प्रतिकूल मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा
sharab ke nashe : निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
Read More : विशेष लेख : ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान














