अष्टान्हिका पर्व पर अमलतास कैसल जैन मंदिर में 21 से 29 जुलाई तक होगा श्री सिद्धचक्र विधान

Raipur Siddha Chakra Vidhanr
Raipur Siddha Chakra Vidhan Kachna Jain Mandir

रायपुर। 18 जुलाई 2026: Raipur Siddha Chakra Vidhan: अमलतास कैसल, कचना स्थित 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर 21 से 29 जुलाई तक आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र विधान का आयोजन किया जाएगा।

Raipur Siddha Chakra Vidhan: श्री सिद्धचक्र विधान जैन धर्म की अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आराधनाओं में एक

मंदिर समिति के सदस्य सुरेश मोदी ने बताया कि श्री सिद्धचक्र विधान जैन धर्म की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पुण्यदायी धार्मिक आराधनाओं में से एक है।

जैन मान्यता के अनुसार, चारों निकायों के देव नंदीश्वर द्वीप पर पूर्ण भक्ति के साथ इस विधान की आराधना करते हैं। इसी भावना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक इस आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

उन्होंने बताया कि आठ दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन जलाभिषेक, शांतिधारा और नित्य पूजन के पश्चात विधि-विधान के अनुसार श्री सिद्धचक्र विधान संपन्न होगा।

Raipur Siddha Chakra Vidhan: मंदिर समिति के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आराधना में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Read More :  बेंगलुरु में लावारिस वाहनों पर सख्ती, सड़क-फुटपाथ से हटाने का अभियान शुरू