बेंगलुरु, 18 जुलाई 2026 । Big action against Abandoned vehicles at Bangalore: कर्नाटक सरकार ने राजधानी बेंगलुरु में सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।
Big action against Abandoned vehicles: निर्धारित समय के भीतर मालिकों द्वारा दावा नहीं किए जाने वाले वाहनों को कानून के तहत नीलाम किया
बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने शनिवार को इस विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि निर्धारित समय के भीतर मालिकों द्वारा दावा नहीं किए जाने वाले वाहनों को कानून के तहत नीलाम किया जाएगा।
इस अभियान का संचालन ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) और बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से कर रही हैं। अभियान के शुभारंभ के दौरान पूर्व मंत्री दिनेश गुंडू राव भी मौजूद रहे।
Big action against Abandoned vehicles at Bangalore: कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि पिछले सप्ताह शहरभर में लावारिस वाहनों पर नोटिस चिपकाए गए थे और वाहन मालिकों को सात दिनों के भीतर उन्हें हटाने या नाममात्र का जुर्माना भरकर वापस लेने का मौका दिया गया था।
महीनों से सार्वजनिक सड़कों पर छोड़े गए वाहन लाखों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे
Big action against Abandoned vehicles at Bangalore: अब समय सीमा समाप्त होने के बाद ऐसे वाहनों को टो किया जा रहा है, जिनके मालिक सामने नहीं आए। उन्होंने कहा कि महीनों से सार्वजनिक सड़कों पर छोड़े गए वाहन लाखों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इससे न केवल सड़क और फुटपाथ घिर जाते हैं, बल्कि शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है।
मंत्री ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों को 15 दिनों तक जीबीए के परिसर में रखा जाएगा। इसके बाद अखबारों में सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। यदि इसके बाद भी वाहन मालिक दावा करने नहीं आते हैं, तो संबंधित वाहनों की कानून के अनुसार नीलामी कर दी जाएगी।
नागरिकों को अपने वाहन सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ने से बचना चाहिए
Big action against Abandoned vehicles at Bangalore: उन्होंने कहा, “सड़कें और फुटपाथ सार्वजनिक संपत्ति हैं, निजी पार्किंग नहीं। नागरिकों को अपने वाहन सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ने से बचना चाहिए।” कृष्णा बायरे गौड़ा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन अस्थायी रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा, “यदि कोई वाहन एक-दो दिन के लिए या किसी घर के बाहर थोड़े समय के लिए खड़ा है तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन यदि कोई वाहन एक सप्ताह से अधिक समय तक बिना देखरेख के सार्वजनिक स्थान पर खड़ा रहता है, तो उसे हटाया जाएगा।”
मंत्री के अनुसार, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 2,751 लावारिस वाहनों की पहचान की है
Big action against Abandoned vehicles at Bangalore: मंत्री के अनुसार, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 2,751 लावारिस वाहनों की पहचान की है। वहीं नागरिकों ने अस्त्रम ऐप के जरिए 1,498 वाहनों की शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह पिछले 15 दिनों में कुल 4,249 लावारिस वाहनों की पहचान हुई है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अस्त्रम ऐप के माध्यम से ऐसे वाहनों की सूचना दें, ताकि हर शिकायत पर कार्रवाई की जा सके।
अब तक 1,034 वाहनों पर नोटिस लगाए जा चुके हैं। इनमें से 72 वाहन मालिक जुर्माना भरकर अपने वाहन वापस ले चुके हैं। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण और लावारिस वाहनों से मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Big action against Abandoned vehicles at Bangalore: उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि बेंगलुरु की सड़कें साफ-सुथरी और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनी रहें। –आईएएनएस डीएससी
Read More : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के लिए एसईसीएल को मिला ‘ग्रीन ट्रांज़िशन लीडरशिप अवॉर्ड’
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















