गाजियाबाद: निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

0
3
gaajiyabad nirmanadhin mall
gaajiyabad nirmanadhin mall

गाजियाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। gaajiyabad nirmanadhin mall : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और लगातार पूछताछ की जा रही है।

Table of Contents

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित घटना

gaajiyabad nirmanadhin mall : शुरुआती जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन में एक मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के अंदर एक बच्ची का शव मिला है। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे मिली, जिसके बाद नंदग्राम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

gaajiyabad nirmanadhin mall : सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रात करीब एक बजे नंदग्राम थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक 7 वर्षीय बच्ची का शव एक निर्माणाधीन मॉल परिसर में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाने से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया

gaajiyabad nirmanadhin mall : उन्होंने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी

gaajiyabad nirmanadhin mall : एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, बच्ची की मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दो जुलाई को करीब 7 बजे अपने मामा के यहां घूमने के लिए गांव बदरपुर गई हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण केंद्र में भेज दिया

gaajiyabad nirmanadhin mall : इसी दौरान गांव बदरपुर निवासी 13 वर्षीय सोनू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बच्ची की मेडिकल जांच कराई। इसके साथ ही, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण केंद्र में भेज दिया। –आईएएनएस डीसीएच/


Read Moreमध्य प्रदेश: दतिया में 12 घंटे के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया, एएसपी समेत कई अधिकारी चोटिल


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस  समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)