सीजी : 13 निगम-मंडलों और आयोगों में 25 नेताओं की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची

0
4
cg 13 nigam mandlon
cg 13 nigam mandlon

रायपुर, 8 जुलाई । cg 13 nigam mandlon : छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार ने लंबे इंतजार के बाद 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में 25 नेताओं की नियुक्ति आदेश जारी किये। जारी सूची के अनुसार विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Table of Contents

महिला आयोग, शिक्षा आयोग, रायपुर विकास प्राधिकरण को मिले नए पदाधिकारी

cg 13 nigam mandlon : नियुक्तियां पाने वाली प्रमुख संस्थाओं में महिला आयोग, शिक्षा आयोग, रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए), गौ सेवा आयोग, श्रम कल्याण मंडल सहित अन्य बोर्ड और आयोग शामिल हैं। इन नियुक्तियों का राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ

cg 13 nigam mandlon : सरकार की ओर से सूची जारी होने के साथ ही संबंधित संस्थाओं की नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों के बाद बोर्ड, मंडल और आयोगों का कामकाज तेज होगा तथा लंबित योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में भी गति आएगी।

महिला आयोग, केश शिल्पी व अनुसूचित जाति आयोग को मिले नए अध्यक्ष

cg 13 nigam mandlon : उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य पद पर देवशरण सेन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रीमती ममता साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर वेदराम मनहरे एवं सदस्य के रूप में सौरभसिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर तथा दयावंत धर बांधे की नियुक्ति की गई है।

सरकार ने तीन प्रमुख बोर्डों में नियुक्त किए नए अध्यक्ष

cg 13 nigam mandlon : छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर आनंद निषाद तथा सदस्य पद पर नेतराम निषाद, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल रायपुर के अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य पद पर श्रीमती सुमन मुथा एवं शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र नायक तथा सदस्य के रूप में बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और  प्रेम पटेल की नियुक्ति की गई है।

शिक्षा आयोग समेत तीन संस्थाओं को मिले नए पदाधिकारी

cg 13 nigam mandlon : छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पद पर मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के सदस्य पद पर श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी की नियुक्ति की गई है।

डॉ. जे.पी. शर्मा बने आरडीए के उपाध्यक्ष

cg 13 nigam mandlon : रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष पद पर किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार तिवारी ( राजीव लोचन दास महाराज) तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है।

cg 13 nigam mandlon : सीजी : 13 निगम-मंडलों और आयोगों में 25 नेताओं की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची cg 13 nigam mandlon : सीजी : 13 निगम-मंडलों और आयोगों में 25 नेताओं की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची cg 13 nigam mandlon : सीजी : 13 निगम-मंडलों और आयोगों में 25 नेताओं की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची


Read More“दीदी के गोठ” की एक वर्ष की सफल यात्रा पूर्ण; 9 जुलाई को वार्षिकोत्सव