अयोध्या, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ram mandir chadhav chori : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी अयोध्या पुलिस को तीन आरोपियों की रिमांड मिली है। अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर चोरी की गई राशि, बैंक खातों में हुए लेनदेन और अन्य वित्तीय पहलुओं की जांच करेगी।
राम मंदिर चढ़ावा मामला: तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर
ram mandir chadhav chori : अदालत ने जिन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है, उनमें लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के लिए रिमांड जरूरी थी। जांच एजेंसियों को संदेह है कि मंदिर के चढ़ावे का कुछ हिस्सा विभिन्न सामानों की खरीद और अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया गया है।
बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल लेनदेन की जांच से मामले से जुड़े नए तथ्य
ram mandir chadhav chori : ऐसे में बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल लेनदेन की जांच से मामले से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं। जांच के दौरान पुलिस पहले ही आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, लवकुश मिश्रा के पास से 14.25 लाख रुपए, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16.82 लाख रुपए और करूणेश पांडेय के पास से 18.07 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
18 लाख की रकम जांच के दायरे में, आरोपियों से होगी पूछताछ
ram mandir chadhav chori : अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि इन रकम का स्रोत क्या है और इनका संबंध कथित चढ़ावा चोरी से है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से बैंक खातों में जमा राशि, संपत्तियों की खरीद, नगदी के इस्तेमाल और अन्य संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी। करुणेश पांडेय के मामले में उसकी पत्नी के बैंक खाते में जमा 18 लाख रुपए को लेकर भी सवाल उठे हैं।
एसआईटी जांच में मिले साक्ष्य, पुलिस जोड़ेगी वित्तीय लेनदेन की कड़ियां
ram mandir chadhav chori : पुलिस इस रकम के स्रोत की भी जांच करेगी। वहीं, एसआईटी की जांच में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रामाशंकर मिश्रा के खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियां अब पुलिस रिमांड के दौरान प्राप्त जानकारी और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
पूछताछ के दौरान कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं
ram mandir chadhav chori : पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं और मामले में अतिरिक्त बरामदगी की भी संभावना है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच फिलहाल जारी है। –आईएएनएस एएमटी/वीसी
Read More : अफगानिस्तान के मंत्री अताउल्लाह ओमारी आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)














