झारखंड पहुंचने पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू का भव्य स्वागत, सुबोध कांत सहाय का मनाया जन्मदिन

jharkhand congress
jharkhand congress

रांची, 2 जुलाई । jharkhand congress :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के. राजू के रांची आगमन पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह, नारों और स्वागत-अभिनंदन से गुंजायमान रहा।

Table of Contents

के. राजू ने सुबोध कांत सहाय को जन्मदिन की बधाई दीं

jharkhand congress : इस दौरान एक आत्मीय क्षण तब देखने को मिला, जब कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के जन्मदिन के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुबोध कांत सहाय को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद

jharkhand congress : स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक विल्सन कोंगाड़ी, दयामनी बारला, अभिलास साहू, शशि भूषण राय, विजय शंकर नायक, कमल ठाकुर, सुरेन राम, अरुण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

के. राजू का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण

jharkhand congress : इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच कार्य कर रहा है।

कांग्रेस परिवार संगठनात्मक संस्कृति का परिचायक

jharkhand congress : विजय शंकर नायक ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका अनुभव और नेतृत्व आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और संगठनात्मक संस्कृति का परिचायक है।

कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी

jharkhand congress : उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी के. राजू और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।


Read More :  वैश्विक कॉर्पोरेट विशेषज्ञ आदेश गोयल बने श्री श्री विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष