रायपुर 29 जून । raipur ke nakti gaon : रायपुर जिले के निकट स्थित ग्राम नकटी में जिला प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 16 और 17 के 80 घर में बुलडोजर चला । कार्रवाई के दौरान दोनों वार्डों में बने कई मकानों और अन्य निर्माणों को हटाया गया, जिससे अनेक परिवार प्रभावित हुए।
जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बेदखली अभियान शुरू किया
raipur ke nakti gaon : प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बेदखली अभियान शुरू किया। कार्रवाई को लेकर आधी रात से गांव में पुलिस बल तैनात है। करीब 1000 से ज्यादा पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं देर रात से राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद है। ऐसे में नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सुबह से ही टीम जेसीबी लेकर पहुंची
raipur ke nakti gaon : सुबह जैसे ही टीम जेसीबी लेकर पहुंची, तो लोग मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। इस भारी बवाल के बीच प्रशासन ने दावा किया है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू कर दी गई है और उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) मकानों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया जारी है।
ग्रामीणों को नोटिस जारी कर खाली करने का आदेश
raipur ke nakti gaon : बता दें कि बीते शुक्रवार रात में मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची थी। अधिकारियों ने वार्ड 16 और 17 के घरों पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया। नोटिस में सरकारी जमीन पर कब्जा बताकर प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस जारी कर खाली करने का आदेश दिया।
ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया
raipur ke nakti gaon : वहीं नोटिस मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान गांव में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई साल से ग्रामीण यहां रह रहे हैं। यह जमीन नकटी गांव का ही हिस्सा है। इसमें कई पीएम आवास भी बन चुके हैं।
Read More : वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















