बलरामपुर: 17/06/2026: Anup Gupta appointed as: बलरामपुर जिले के पूर्वी वाड्रफनगर क्षेत्र एवं प्रतापपुर विधानसभा के संघर्षशील भाजपा नेता तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप गुप्ता को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा, सूरजपुर जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
Anup Gupta appointed as: मेहनत और संगठनात्मक क्षमता के कारण पार्टी समय-समय पर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपती रही
अनूप गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और बूथ स्तर से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उन्होंने गांव-गांव और गली-मोहल्लों तक संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया है। उनकी मेहनत, लगन और संगठनात्मक क्षमता के कारण पार्टी समय-समय पर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपती रही है।
कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय

Anup Gupta appointed as: बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम कछिया निवासी अनूप गुप्ता ने साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर निरंतर संघर्ष और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है।
वे पूर्व में धोंधा-बरती मंडल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
Anup Gupta appointed : विधानसभा चुनाव 2013 और 2023 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी वे सक्रिय रहते हैं तथा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सहयोग करने के लिए जाने जाते हैं।
अनूप गुप्ता का जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण का उदाहरण है
Anup Gupta appointed as BJP Jila Kisan Morcha Prabhari: अनूप गुप्ता का जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण का उदाहरण है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
उनका मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि ईमानदारी, निरंतर मेहनत और धैर्य से ही जीवन में लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अनूप गुप्ता ने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत कर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।
Read More : दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल
















