आरी तुतारी : नौ दिन चले अढ़ाई कोस ; घोषणाओं के रनवे पर खड़ी एयरोसिटी ?

0
3
Aari Tutari Aerocity
Aari Tutari Aerocity

आरी तुतारी व्यंग; कुलदीप शुक्ला । Aari Tutari Aerocity : नया रायपुर की किस्मत भी अजीब है। जब-जब लगता है कि अब यह शहर अंगड़ाई लेकर दौड़ पड़ेगा, तभी कोई न कोई योजना फाइलों की चादर ओढ़कर सो जाती है। लेकिन इस बार फिर उम्मीदों का विमान रनवे पर दिखाई देने लगा है। माना एयरपोर्ट के आसपास एयरोसिटी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है और एनआरडीए ने बरौंदा तथा रमचंडी की करीब 217 एकड़ जमीन पर निर्माण का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

Table of Contents

मेगा प्रोजेक्ट में होटल होंगे, शॉपिंग मॉल, एयर कार्गो हब

Aari Tutari Aerocity : खबर है कि इस मेगा प्रोजेक्ट में होटल होंगे, शॉपिंग मॉल, एयर कार्गो हब, रिटेल हब, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, क्लब हाउस और न जाने क्या-क्या होगा। यानी फिलहाल सपनों का महल खड़ा हो चुका है। वैसे नया रायपुर के लोगों ने ऐसे सपने पहले भी कम नहीं देखे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार बातें हवा-हवाई न रहें और जमीन पर भी कुछ दिखाई दे जाए।

एयरोसिटी का खाका पिछली सरकार के समय ही तैयार

Aari Tutari Aerocity : वैसे यह कोई नई कहानी नहीं है। एयरोसिटी का खाका पिछली सरकार के समय ही तैयार हो चुका था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ कई योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गईं। अब फिर से उन्हें जगाने की कोशिश हो रही है। कह सकते हैं कि विकास की यह फाइल फिर से धूल झाड़कर बाहर निकाली गई है

एयरोसिटी सचमुच आसमान छूती

Aari Tutari Aerocity : अब देखना यह है कि एयरोसिटी सचमुच आसमान छूती है या फिर नया रायपुर की कई पुरानी योजनाओं की तरह नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहानी बन जाती है। फिलहाल जनता की निगाहें रनवे पर हैं और सब यही देख रहे हैं कि यह उड़ान भरती है या फिर कागजी जहाज बनकर रह जाती है।


Read Moreआरी तुतारी : “जोड़-तोड़ के इंजीनियरिंग से बना ‘कमल’ का किला, बिहार में पहली बार बीजेपी का सीधा राज!” 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार