प्यार जहर की तरह होता है : ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

0
6
pyar zehar ki tarah
pyar zehar ki tarah

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। pyar zehar ki tarah : निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्मों में हमेशा से रिश्तों, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के भावनात्मक पहलुओं को दिखाया गया है। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी कुछ ऐसी ही कहानी लेकर दर्शकों के सामने आने वाली है।

Table of Contents

फिल्म का ट्रेलर रिलीज

pyar zehar ki tarah : फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में हर किरदार अपने भीतर कोई गहरा दर्द और अधूरी कहानी लिए दिखाई देता है। फिल्म में आधुनिक अंदाज में इंसानी रिश्तों की गहराई को दिखाने की कोशिश की गई है।

ट्रेलर की शुरुआत विभाजन के समय के दौरान की

pyar zehar ki tarah : ट्रेलर की शुरुआत विभाजन के समय के दौरान की है। नसीरुद्दीन शाह का किरदार अपनी अधूरी प्रेम कहानी के दर्द में जीता है, वह आखिरी सांसे गिन रहा है। वह अपने पोते दिलजीत को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताना चाहते हैं, लेकिन किसी को भी उनकी बात समझ नहीं आती। कहानी फ्लैशबैक में जाती है और इस प्रेम कहानी को बॉर्डर पार दिखाया जाता है।

नसीरुद्दीन की जवानी का किरदार वेदांग रैना ने निभाया

pyar zehar ki tarah : नसीरुद्दीन की जवानी का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है और उनकी प्रेमिका का रोल शरवरी वाघ ने निभाया है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि दिलजीत उनकी अधूरी प्रेम-कहानी को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। इसमें कई दमदार डायलॉग्स भी हैं, जैसे- ”ये प्यार जहर की तरह होता है, इसकी एक भी बूंद अंदर रह गई ना, तो यह आखिरी समय में चैन से मरने भी नहीं देता।”

मशहूर तिकड़ी साथ काम कर रही है

pyar zehar ki tarah : फिल्म में इम्तियाज अली, संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की मशहूर तिकड़ी साथ काम कर रही है। इससे पहले भी ये तीनों मिलकर कई यादगार गाने और फिल्में दे चुके हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान इम्तियाज अली ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसी कहानी है, जो प्यार और इंतजार की भावनाओं को दिखाती है।

78 साल बाद भी प्यार और यादों को संभालकर रखा

pyar zehar ki tarah : यह कहानी उस इंसान के दिल की है, जिसने देश के बंटवारे के 78 साल बाद भी अपने प्यार और यादों को संभालकर रखा। यह फिल्म सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की भावनाओं की झलक है, जिन्होंने अपनी आंखों से भारत विभाजन का दर्द देखा था।” इम्तियाज अली ने कहा, ”मैंने अपने जीवन में कई बुजुर्गों से विभाजन के समय की कहानियां सुनी हैं।

पुराने दौर की भावनाओं को आज के नजरिए देखने का प्रयास 

pyar zehar ki tarah : उन्हीं अनुभवों और भावनाओं को इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म पुराने दौर की भावनाओं को आज के नजरिए से देखने का प्रयास करती है। इस कहानी पर काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला।”

विंडो सीट फिल्म्स के साथ मिलकर किया

pyar zehar ki tarah : फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने मोहित चौधरी और विंडो सीट फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। –आईएएनएस पीके/एएस


Read Moreकर्नाटक हाईकोर्ट ने 20 मई से शुरू होने वाली ट्रांसपोर्ट यूनियनों की हड़ताल पर रोक लगाई


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)