रोम, 14 मई (आईएएनएस)। italian open rublev : वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने गुरुवार को आंद्रे रुबलेव के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सिनर अपने पहले इटैलियन ओपन खिताब से बस 2 जीत दूर
italian open rublev : इसी के साथ सिनर अपने पहले इटैलियन ओपन खिताब से बस 2 जीत दूर रह गए हैं। पिछले साल के उपविजेता सिनर, राफेल नडाल के साथ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो एक ही सीजन के पहले 5 मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं।
नडाल ने यह कारनामा साल 2010 और 2011 में किया था
italian open rublev : नडाल ने यह कारनामा साल 2010 और 2011 में किया था। सिनर इस साल पहले ही इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे-कार्लो और मैड्रिड में खिताब जीत चुके हैं। रोम में एक और खिताब जीतने पर वह नोवाक जोकोविच के साथ उन चुनिंदा पुरुषों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा किया है।
सिनर रोम के फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार गए थे
italian open rublev : पिछले साल सिनर रोम के फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार गए थे, लेकिन अब 2026 में फिर से खिताब के लिए चुनौती देने के लिए मजबूत फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस इटैलियन खिलाड़ी ने अपनी जीत का सिलसिला 27 मुकाबलों तक बढ़ा दिया है। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका अगला मुकाबला पूर्व चैंपियन डेनिल मेदवेदेव या ‘लकी लूजर’ मार्टिन लैंडालूस में से किसी एक से होगा।
सिनर ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा
italian open rublev : रुबलेव ने मुकाबले की शुरुआत जोरदार तरीके से की, लेकिन अहम पलों में सिनर ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि, दूसरे सेट में 4-1 की बढ़त बनाने के बाद इस इटैलियन खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में पहली बार अपनी सर्विस गंवा दी, लेकिन उन्होंने तुरंत वापसी करते हुए जीत हासिल की और रुबलेव के खिलाफ अपना ‘हेड-टू-हेड’ रिकॉर्ड सुधारकर 8-3 कर लिया। .
सिनर ने मास्टर्स 1000 में लगातार 32वीं जीत दर्ज
italian open rublev : इसी के साथ ही सिनर ने मास्टर्स 1000 में लगातार 32वीं जीत दर्ज करते हुए साल 2011 में जोकोविच के बनाए गए 31 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया। 24 वर्षीय सिनर लगातार छठा मास्टर्स 1000 खिताब जीतने से बस 2 कदम दूर है, उन्होंने पिछले सीजन में पेरिस का खिताब जीता था और 2026 में अब तक हुए सभी मास्टर्स इवेंट्स भी जीते हैं।
सिनर रोम में अपने घर पर एक ऐतिहासिक जीत
italian open rublev : सिनर रोम में अपने घर पर एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने की भी दौड़ में हैं। एड्रियानो पनाटा यह टूर्नामेंट जीतने वाले आखिरी इतालवी पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने साल 1976 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। –आईएएनएस आरएसजी
Read More : कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















