वास्तुकला एवं आंतरिक सज्जा के क्षेत्र में करियर जागरूकता हेतु ‘अलंकृत इग्नाइट’ आयोजित

Alankrit Ignite Event
Alankrit Ignite Event

कटक, 10 मई 2026: Alankrit Ignite Event on Architecture and Interior Design: ओड़िशा के कटक स्थित श्री श्री यूनिवर्सिटी के वास्तुकला संकाय द्वारा रविवार को वास्तुकला एवं आंतरिक सज्जा विषय पर आधारित एक आकर्षक मुक्त परिचय कार्यक्रम ‘अलंकृत इग्नाइट’ का आयोजन किया गया।

Table of Contents

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना

Alankrit Ignite Event on Architecture and Interior Design: कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच वास्तुकला और आंतरिक सज्जा के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर राउरकेला, संबलपुर, बालेश्वर, केंद्रापड़ा, ब्रह्मपुर, कटक और भुवनेश्वर सहित विभिन्न शहरों के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं डिप्लोमा संस्थानों से आए विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. तेज परताप एवं संकायाध्यक्षा प्रो. अनीसा अज़हरुननिसा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान समय में वास्तुकला और आंतरिक सज्जा के बढ़ते महत्व एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

Alankrit Ignite Event on Architecture and Interior Design:  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संवादात्मक व्यावहारिक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संवादात्मक व्यावहारिक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को डिजाइन अवधारणाओं एवं रचनात्मक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की हाल ही में स्थापित नवाचार प्रयोगशाला का भी भ्रमण कराया गया, जहां त्रि-आयामी मुद्रक (थ्री-डी प्रिंटर) और सीएनसी राउटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 विशिष्ट पूर्व छात्रों के साथ आयोजित संवाद सत्र ने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात वास्तुकार एवं छायाकार आर्किटेक्ट शक्ति नंदा उपस्थित रहे।

Alankrit Ignite Event on Architecture and Interior Design: इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्षा प्रो. रजिता कुलकर्णी, कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य, कार्यनिर्वाही कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा तथा मानव संसाधन विभाग के उप निदेशक ज्योतिरंजन गड़नायक प्रमुख कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More : खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट