एमसीबी, 09 मई । Health department big action : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की।
सीएमएचओ के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन
Health department big action : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम भौता में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
औचक जांच में खुली पोल: क्लीनिक संचालक नहीं दिखा सका डिग्री
Health department big action : गठित टीम ने शनिवार को ग्राम भौता पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान संबंधित संचालक से चिकित्सकीय योग्यता, पंजीयन एवं क्लीनिक संचालन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह डॉक्टरी पेशे से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज, डिग्री अथवा पंजीयन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्राथमिक जांच में अनियमितता
Health department big action : प्राथमिक जांच में अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
बड़ी मात्रा में में दवाइयां इंजेक्शन की जब्त
Health department big action : कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने पाया कि कथित झोलाछाप डॉक्टर को पहले ही छापामार कार्रवाई की भनक लग चुकी थी, जिसके चलते जरूरी दवाइयों और चिकित्सकीय उपकरणों को मौके से हटाने का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान उपयोग में लाई जा रही काफी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन तथा अन्य चिकित्सकीय सामग्री बरामद की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर प्राप्त सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है।
फर्जी डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
Health department big action : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार वैधानिक एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
Read More : अमित शाह के जगदलपुर दौरे पर सर्व आदिवासी समाज रखेगा “नक्सल मुक्त बस्तर” के विकास का विजन
















